मुनाफे का झांसा देकर सवा 44 लाख ठगे

Dec 02, 2025 07:14 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
share Share
Follow Us on

गाजियाबाद में साइबर अपराधियों ने इंदिरापुरम निवासी से ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर सवा 44 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई। ठगी का अहसास तब हुआ जब ग्राहक सेवा ने और शुल्क जमा करने को कहा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मुनाफे का झांसा देकर सवा 44 लाख ठगे

फर्जी निवेश प्लेटफार्म के जरिये धोखाधड़ी की शिकायत पर जांच कर रही साइबर थाना पुलिस गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। साइबर अपराधियों ने ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर इंदिरापुरम निवासी व्यक्ति से सवा 44 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ने साइबर थाने में केस दर्ज कराया है। इंदिरापुरम के नीतिखंड-एक में रहने वाले राजीव नयन दुबे ने बताया कि बीते अक्तूबर माह में नव्या विश्वकर्मा नाम की एक महिला ने उनसे संपर्क किया। खुद को बेंगलुरु से बताने वाली नव्या ने बताया कि वह ज्वेलरी ब्रांड की मालकिन है और लंदन में शिफ्ट हो गई है। इसके बाद वह व्हाट्सऐप पर चैट करने लगी और उन्हें इंट्रा ग्लोबल लिमिटेड नामक ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म पर फॉरेक्स ट्रेडिंग करने के लिए प्रेरित किया।

राजीव नयन दुबे के मुताबिक नव्या विश्वकर्मा ने उन्हें टेलीग्राम पर कंपनी के ग्राहक सेवा पर बात करने को कहा, जहां से भारतीय बैंक खातों में राशि भेजने के लिए कहा गया। उन्होंने पहली बार 50 हजार रुपये भेजे और कुछ ही मिनटों में 40 डॉलर का निकासी कर लिया। इससे उन्हें भरोसा हो गया कि निवेश प्लेटफॉर्म सही है। इसके बाद 27 अक्तूबर से छह नवंबर के बीच उन्होंने अलग-अलग खातों में करीब साढ़े 18.50 लाख रुपये जमा कर दिए। आरोप है कि नव्या विश्वकर्मा लगातार उन्हें अधिक मुनाफे का लालच देकर निवेश बढ़ाने के लिए कहती रही। पीड़ित के अनुसार 20 नवंबर तक वह कुल 44 लाख 35 हजार रुपये ठगों को दे चुके थे। हर बार उन्हें भरोसा दिलाया जाता था कि यह अंतिम भुगतान है, इसके बाद पूरी राशि खाते में भेज दी जाएगी। 21 नवंबर को ग्राहक सेवा ने और शुल्क जमा करने को कहा तो उन्हें ठगी का अहसास हुआ। इसके बाद उन्होंने साइबर थाने में शिकायत की। एडीसीपी क्राइम पीयूष सिंह का कहना है कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;