Ghaziabad News: घर बैठे कमाई का झांसा देकर पौने छह लाख रुपए ठगे

हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
share

Ghaziabad News: गाजियाबाद के एक युवक ने घर बैठे ऑनलाइन काम करके 3 से 5 हजार रुपये कमाने का झांसा देने वाले साइबर अपराधियों से 5.67 लाख रुपये ठग लिए। उन्हें शुरू में डेमो कार्य देने के बाद टेलीग्राम पर टास्क दिए गए और पैसे जमा करने के लिए कहा गया। शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Ghaziabad News: घर बैठे कमाई का झांसा देकर पौने छह लाख रुपए ठगे

Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। घर बैठे ऑनलाइन काम करके रोजाना तीन से पांच हजार रुपये कमाने का झांसा देकर साइबर अपराधियों ने प्रताप विहार निवासी युवक से 5.67 लाख रुपये ठग लिए। जालसाजों ने पहले व्हाट्सऐप पर संपर्क कर ऑनलाइन रेटिंग और रिव्यू का काम देने की बात कही। विश्वास जीतने के लिए डेमो टास्क कराया और उसके बदले 130 रुपये का भुगतान भी किया। इसके बाद पीड़ित को टेलीग्राम ग्रुप में जोड़कर अलग-अलग टास्क के नाम पर रकम ट्रांसफर कराई गई। प्रताप विहार के सेक्टर-11 निवासी प्रशांत ध्यानी ने साइबर थाने में शिकायत देकर बताया कि 31 अगस्त को उनके व्हाट्सऐप पर एक महिला का संदेश आया। उसने अपना नाम अमृता शर्मा बताते हुए खुद को एक डिजिटल मार्केटिंग कंपनी की प्रतिनिधि बताया। महिला ने ऑनलाइन रेटिंग और रिव्यू का काम करने पर रोजाना तीन से पांच हजार रुपये कमाने का झांसा दिया। शुरुआत में उन्हें एक डेमो टास्क दिया गया। इसे पूरा करने के बाद उन्हें 130 रुपये का भुगतान भी किया गया। इससे उन्हें जालसाजों पर भरोसा हो गया। इसके बाद उन्हें टेलीग्राम आईडी के माध्यम से आगे के टास्क दिए गए। एक अन्य टेलीग्राम उपयोगकर्ता को उनका अध्यापक और मार्गदर्शक बताया गया। उन्हें एक टेलीग्राम ग्रुप में भी जोड़ा गया, जिसमें उनके अलावा तीन अन्य उपयोगकर्ता मौजूद थे। आरोप है कि ग्रुप में टास्क पूरा कर कम समय में अधिक कमीशन कमाने का लालच दिया गया। इसके बाद एक वेबसाइट का लिंक भेजकर उनका पंजीकरण कराया गया.

प्रीपेड और कमीशन टास्क के नाम पर कराए भुगतान

पीड़ित के मुताबिक वेबसाइट पर अलग-अलग टास्क के लिए उनसे रकम जमा करने को कहा गया। जालसाजों ने इसे प्रीपेड टास्क और कमीशन टास्क का नाम दिया। प्रत्येक भुगतान के बाद उन्हें अधिक लाभ और कमीशन मिलने का भरोसा दिलाया जाता रहा। शुरुआत में छोटे भुगतान से विश्वास कायम करने के बाद धीरे-धीरे बड़ी रकम ट्रांसफर कराई गई। जब उन्होंने वेबसाइट पर जमा रकम और मुनाफा निकालने की कोशिश की तो आरोपियों ने और भुगतान करने के लिए कहा। रकम निकालने के नाम पर लगातार नई शर्तें बताई गईं। इसके बाद उन्हें टेलीग्राम पर एक कस्टमर सर्विस आईडी भी भेजी गई। कस्टमर सर्विस के नाम पर संपर्क करने वाले व्यक्ति ने भी रकम वापस दिलाने के लिए प्रक्रिया पूरी करने और अतिरिक्त भुगतान करने का दबाव बनाया। पीड़ित के मुताबिक 31 अगस्त से दो सितंबर के बीच जालसाजों ने उनसे कुल 5.67 लाख रुपये की ठगी की। इसके बाद उन्होंने साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई तथा साइबर थाने में भी प्रार्थना-पत्र दिया। एडीसीपी क्राइम पीयूष सिंह ने बताया कि नौ सितंबर को मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। रकम जिन बैंक खातों और यूपीआई माध्यमों में पहुंची है, उनका विवरण जुटाया जा रहा है। पुलिस की ओर से संबंधित बैंक खातों को फ्रीज कराने की कार्रवाई भी की जा रही है। साथ ही व्हाट्सऐप और टेलीग्राम पर संपर्क करने वाले आरोपियों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

सामान्य प्रश्न

✦युवक ने कितनी रकम खोई?−
युवक ने 5.67 लाख रुपये खोए।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएनसीआर Newsगाज़ियाबादGhaziabad News: घर बैठे कमाई का झांसा देकर पौने छह लाख रुपए ठगे