Hindi NewsNcr NewsGhaziabad NewsCyber Fraud Youth Duped of 5 35 Lakh in Franchise Scam in Ghaziabad
युवक से साढ़े पांच लाख रुपये ठगे

युवक से साढ़े पांच लाख रुपये ठगे

संक्षेप:

गाजियाबाद, वरिष्ठ संवादददाता। साइबर अपराधियों ने एक कंपनी की फ्रेंचाइजी दिलाने का झांसा देकर

Jan 12, 2026 04:30 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
share Share
Follow Us on

गाजियाबाद, वरिष्ठ संवादददाता। साइबर अपराधियों ने एक कंपनी की फ्रेंचाइजी दिलाने का झांसा देकर राजनगर एक्सटेंशन में रहने वाले युवक से साढ़े पांच लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। राजनगर एक्सटेंशन की ज्योति सुपर विलेज सोसाइटी में रहने वाले शिवम शर्मा के अनुसार 25 अक्तूबर 2025 को उन्होंने इंस्टाग्राम पर टाटा वन-एमजी स्टॉकिस्ट फ्रेंचाइजी से जुड़ा एक विज्ञापन देखा। विज्ञापन के जरिए आवेदन करने के बाद एक मोबाइल नंबर से उनसे संपर्क किया गया और फ्रेंचाइजी से जुड़ी जानकारी दी गई। शुरुआती तौर पर रजिस्ट्रेशन फीस के नाम पर 55 हजार रुपये मांगे गए, जिसे उन्होंने अपने खाते से ट्रांसफर कर दिया।

इसके बाद अलग-अलग तारीखों में विभिन्न बैंक खातों में रकम जमा कराने का सिलसिला शुरू हो गया। शिवम शर्मा का आरोप है कि जालसाजों ने पहले रजिस्ट्रेशन फीस, फिर फ्रेंचाइजी फीस, इसके बाद एनओसी, मेडिसिन ओर ट्रांसपोर्टेशन और अंत में इंश्योरेंस के नाम पर लगातार रुपये मांगे। भरोसा बनाए रखने के लिए उन्हें आश्वासन दिया जाता रहा कि प्रक्रिया पूरी होते ही फ्रेंचाइजी शुरू करा दी जाएगी। नवंबर माह के अंत तक उनसे कुल पांच लाख 35 हजार रुपये अलग-अलग खातों में ट्रांसफर करवा लिए गए। बार-बार रकम मांगने पर हुआ शक पीड़ित का कहना है कि जब इंश्योरेंस के नाम पर फिर से 90 हजार रुपये मांगे गए तो उन्हें ठगी का शक हुआ। इस पर उन्होंने फ्रेंचाइजी कैंसिल कर रकम वापस करने की मांग की। इसके बाद 10 दिसंबर 2025 तक उन्होंने कई बार संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन अधिकांश मोबाइल नंबर बंद मिले और कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। जिन लोगों ने खुद को कंपनी का प्रतिनिधि बताया था, वह पूरी तरह संपर्क से बाहर हो गए। ठगी के संबंध में उन्होंने 11 जनवरी को साइबर थाने में शिकायत दी। एसीपी क्राइम भास्कर वर्मा का कहना है कि शिकायत केस दर्ज कर लिया गया है। संबंधित बैंक खातों और मोबाइल नंबरों का विवरण खंगाला जा रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;