निवेश में मुनाफे का झांसा देकर 12 लाख ठगे
गाजियाबाद में साइबर अपराधियों ने राकेश मार्ग की गुलमोहर एनक्लेव सोसाइटी में रहने वाले शुभम गुप्ता से निवेश के नाम पर 12 लाख रुपये ठग लिए। उन्हें एक व्हाट्सऐप ग्रुप में जोड़ा गया, जहां एक महिला ने बेहतर रिटर्न का लालच देकर पैसे ट्रांसफर कराए। बाद में उनका खाता बंद हो गया और कोई जवाब नहीं मिला।

व्हाट्सऐप ग्रुप में जोड़कर जालसाजों ने धोखाधड़ी की केस दर्ज कर जांच में जुटी साइबर थाना पुलिसगाजियाबाद, योगेन्द्र सागर।साइबर अपराधियों ने निवेश में मुनाफे का झांसा देकर राकेश मार्ग की गुलमोहर एनक्लेव सोसाइटी में रहने वाले युवक से 12 लाख रुपये ठग लिए। साइबर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।गुलमोहर एनक्लेव सोसाइटी में रहने वाले शुभम गुप्ता का कहना है कि 19 अक्तूबर 2025 को उन्हें एक ऑनलाइन विज्ञापन के जरिए व्हाट्सऐप ग्रुप में जोड़ा गया। इस ग्रुप को सुंदरम एएमसी का आधिकारिक वीआईपी ग्रुप बताया गया था, जिसमें कई सदस्य जुड़े थे। इसी दौरान खुद को कंपनी की कार्यकारी अधिकारी बताने वाली कियारा शर्मा नाम की एक महिला ने उनसे संपर्क किया और 12वीं यूनाइटेड इन्वेस्टमेंट योजना में निवेश करने का प्रस्ताव दिया।
उसने बेहतर रिटर्न का लालच देकर उन्हें भरोसे में लिया। पीड़ित ने बताया कि महिला के निर्देश पर उन्होंने एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर पोर्टफोलियो खाता बनाया और अलग-अलग तारीखों में किस्तों के रूप में रुपये ट्रांसफर करने शुरू कर दिए। नवंबर और दिसंबर 2025 के बीच उन्होंने एनईएफटी और आरटीजीएस के जरिए कुल 12 लाख रुपये विभिन्न खातों में भेज दिए। शुरुआत में उन्हें लाभ का भरोसा दिलाया जाता रहा, लेकिन जब उसने रकम निकालने का प्रयास किया तो सिस्टम काम नहीं कर रहा था और कुछ ही समय में उनका खाता पूरी तरह बंद हो गया।शुभम गुप्ता का कहना है कि उन्होंने ईमेल और फोन के जरिए संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। जिन नंबरों से संपर्क किया गया था, वह भी बंद हो गए। आरोप है कि जालसाजों ने उनसे आधार और पैन कार्ड की जानकारी भी ले ली थी, जिससे धोखाधड़ी का दायरा और बढ़ने की आशंका है। एडीसीपी क्राइम पीयूष सिंह का कहना है कि शिकायत पर आठ अप्रैल को केस दर्ज कर लिया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


