Ghaziabad News: गैस कनेक्शन अपडेट करने के नाम पर साढ़े पांच लाख ठगे
Ghaziabad News: लिंक में बैंक संबंधी जानकारी भरवाकर ठगी की मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर

Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। साइबर अपराधियों ने गैस कनेक्शन अपडेट कराने का झांसा देकर एक व्यक्ति से 5.52 लाख रुपये ठग लिए। साइबर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।जीटी रोड स्थित गगन एन्क्लेव में रहने वाले राजीव कुमार अग्रवाल ने पुलिस को बताया कि उनके मोबाइल पर आईजीएल के नाम से एक संदेश आया, जिसमें गैस कनेक्शन बंद होने की बात कहते हुए उसे तत्काल अपडेट कराने के लिए कहा गया। खुद को कंपनी का प्रतिनिधि बताने वाले व्यक्ति ने उन्हें भरोसे में लिया और एक लिंक भेजा। आरोपी ने कहा कि गैस कनेक्शन चालू रखने के लिए लिंक में मांगी गई जानकारी भरनी होगी।
राजीव कुमार अग्रवाल के मुताबिक उन्होंने बिना संदेह किए लिंक खोलकर आवश्यक जानकारी भर दी। इसके कुछ ही देर बाद उनके दो बैंक खातों से कुल 5.52 लाख रुपये निकाल लिए गए। खाते से रकम निकलने के संदेश आने पर उन्हें ठगी का पता चला। एडीसीपी क्राइम पीयूष सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


