
मुनाफे का झांसा देकर 49 लाख रुपये ठगे
एक वेबसाइट के जरिए पीड़ित को मिला था फोन नंबर आरोपी युवती ने चार खातों
गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। साइबर ठगों ने वैशाली में रहने वाले एक व्यक्ति को झांसा देकर 49 लाख रुपये ठग लिए। इस दौरान ठगों ने उनसे चार खातों में रकम ट्रांसफर कराई। पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। वैशाली सेक्टर-4 में रहने वाले अभिषेक चौधरी ने बताया कि 18 सितंबर को उन्हें निहारिका सिंह नाम की एक लड़की का नंबर शादी डॉटकॉम साइट के माध्यम से मिला। 20 सितंबर को निहारिका ने बताया कि उनका परिवार जालंधर, पंजाब और दिल्ली एनसीआर में रीयल एस्टेट का कारोबार करता है। फिर 23 सितंबर को युवती ने अभिषेक को विदेशी मुद्रा में व्यापार करने के लिए जोर दिया और व्हाट्सऐप पर एक लिंक भेजा।

पीड़ित ने व्हाट्सऐप पर भेजे गए लिंक पर पंजीकरण कराया। फिर कुछ जानकारी मांगी गई। ठगों ने पीड़ित से तीन अक्तूबर से दो नवंबर तक पांच बार में रकम ट्रांसफर कराई। इन सभी प्रक्रिया के बाद जब पीड़ित ने रुपये निकालने की कोशिश की तो ठगों ने उन्हें 30 प्रतिशत टैक्स जमा करने को कहा। इसके बाद पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ। एडीसीपी पीयूष सिंह का कहना है कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई। जिन खातों में रकम गई है, उनका भी पता लगाया जा रहा है ताकि ट्रांसफर हुई रकम फ्रीज कराई जा सके।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




