सेवानिवृत्त अधिकारी के खाते से 70 हजार निकाले
Newswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
गाजियाबाद। विजयनगर थानाक्षेत्र में साइबर अपराधियों ने सेवानिवृत्त अधिकारी को गैस कनेक्शन काटने की

गाजियाबाद,योगेन्द्र सागर। विजयनगर थानाक्षेत्र में साइबर अपराधियों ने सेवानिवृत्त अधिकारी को गैस कनेक्शन काटने की धमकी देकर डराया और फिर उनसे 70 हजार रुपये ट्रांसफर करवा लिए। प्रताप विहार सेक्टर-12 निवासी अनिल कुमार कौशिक ने बताया कि 18 मार्च को उनके पास अनजान नंबर से फोन आया। कॉलर ने कहा कि बकाया बिल जमा न होने के कारण उनका आईजीएल कनेक्शन काट दिया जाएगा। इसके बाद उन्हें एक लिंक भेजकर भुगतान करने के लिए कहा गया। ठगों ने व्हॉट्सऐप कॉल और वीडियो कॉल के माध्यम से उन्हें विश्वास में लिया और उनके बैंक खाते से 70 हजार रुपये ट्रांसफर करवा लिए।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


