Ghaziabad News: जालसाजों ने 1.62 लाख रुपये निकाले

हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
Follow us on Google News
share

Ghaziabad News: अक्षय अग्रवाल साइबर ठगों ने अमेजन अकाउंट और ई-मेल हैक कर क्रेडिट कार्ड से रकम निकाली

Ghaziabad News: जालसाजों ने 1.62 लाख रुपये निकाले

Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, संवाददाता। कौशांबी थाना क्षेत्र के वैशाली सेक्टर-एक में साइबर शातिरों ने एक महिला के शॉपिंग साइट के खाते और ई-मेल हैक कर क्रेडिट कार्ड से 1.62 लाख रुपये निकाल लिए। रुपये निकलने की जानकारी होने पर पीड़िता ने थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वैशाली सेक्टर-एक नीलपदम कुंज अपार्टमेंट निवासी सीमा श्रीवास्तव ने पुलिस को बताया कि आठ अगस्त को उनके एसबीआई क्रेडिट कार्ड से 85 हजार रुपये और 78 हजार रुपये की दो स्थानांतरण हुए। उन्हें दोनों स्थानांतरण की जानकारी नहीं थी। उन्होंने किसी को कोई ओटीपी भी नहीं बताया। आरोप है कि उनके मेल पर ओटीपी आते हैं।

साइबर ठगों ने अमेजन अकाउंट और ई-मेल हैक कर क्रेडिट कार्ड से रकम निकाली। बाद में रकम निकलने की जानकारी होने पर पीड़िता ने साइबर शातिरों के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। सहायक पुलिस आयुक्त इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि साइबर सेल की मदद से साइबर अपराधियों की तलाश की जा रही है। जल्द वारदात से खुलासा किया जाएगा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएनसीआर Newsगाज़ियाबादGhaziabad News: जालसाजों ने 1.62 लाख रुपये निकाले