Hindi NewsNcr NewsGhaziabad NewsCyber Criminals Hack Mobile via APK File Steal 2 7 Lakh from Bank Account
मोबाइल हैक कर खाते से पौने तीन लाख उड़ाए

मोबाइल हैक कर खाते से पौने तीन लाख उड़ाए

संक्षेप:

-प्रधानमंत्री योजना के नाम से एपीके फाइल भेजकर फर्जीवाड़ा किया -मसूरी थाने की पुलिस ने

Oct 08, 2025 04:47 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
share Share
Follow Us on

गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। साइबर अपराधियों ने एपीके फाइल से मोबाइल हैक कर खाते से पौने तीन लाख रुपये साफ कर दिए। पीड़ित के बेटे ने मोबाइल देखा तो खाते से रकम कटने का पता चला। ट्रांजेक्शन को लेकर उनके पास कोई ओटीपी नहीं आया। मसूरी पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इंद्रगढ़ी डासना देहात की एनटीपीसी कॉलोनी में रहने वाले वेदप्रकाश का कहना है कि उनका खाता केनरा बैंक की गोविंदपुरम शाखा में है। 30 सितंबर की शाम उनके मोबाइल पर पीएम योजना की एपीके फाइल आई। यह फाइल उन्हें भारतीय किसान युवा जागरूक संगठन नाम के वॉट्सऐप ग्रुप के माध्यम से मिली थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस ग्रुप में उन्हें धर्मवीर सिंह नामक व्यक्ति द्वारा जोड़ा गया था और एपीके फाइल किसी अनजान नंबर से ग्रुप पर डाली गई थी। गलती से उन्होंने फाइल को डाउनलोड कर लिया। इसके बाद उनके मोबाइल में बिना अनुमति के कई नए सर्विसेज के लॉगिन और एक्टिवेशन मैसेज आने लगे, लेकिन उन्हें इसकी जानकारी नहीं थी। चार अक्तूबर की रात करीब 11 बजे उनके बेटे ने मोबाइल देखा तो हैक होने का पता चला। जानकारी लगी कि उनके खाते से 2.70 लाख रुपये निकाले जा चुके हैं। वेदप्रकाश का कहना है कि उनके मोबाइल पर किसी भी प्रकार का मेसेज नहीं आए थे। एसीपी मसूरी लिपि नगायच का कहना है कि शिकायत के आधार पर सात अक्तूबर को केस दर्ज कर लिया गया है। जालसाजों को ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है।