गैस कनेक्शन अपडेट करने के नाम पर कारोबाी से चार लाख ठगे

Apr 05, 2026 05:04 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
share

गाजियाबाद में साइबर अपराधियों ने एक कारोबारी से आईजीएल गैस कनेक्शन अपडेट कराने के नाम पर 4.10 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ने जब बैंक से पैसे कटने की जानकारी ली, तो उसने कविनगर थाने में शिकायत दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गैस कनेक्शन अपडेट करने के नाम पर कारोबाी से चार लाख ठगे

गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। साइबर अपराधियों ने आईजीएल गैस कनेक्शन अपडेट कराने के नाम शास्त्रीनगर के एक कारोबारी से 4.10 लाख रुपये ठग लिए। खाते से रकम कटने के बाद जानकारी होने पर पीड़ित ने कविनगर थाने शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। शास्त्रीनगर ई-ब्लॉक में रहने वाले नरेंद्र सिंह ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि वह एक छोटे व्यवसायी हैं। उनके मोबाइल नंबर पर एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा आईजीएल कंपनी के नाम से मैसेज भेजा गया। उसमें कहा गया कि उनका गैस कनेक्शन अपडेट नहीं है और उसे तुरंत अपडेट कराना जरूरी है।

इसके लिए पहले सात रुपये ट्रांसफर करने को कहा गया। नरेंद्र सिंह के मुताबिक, जैसे ही उन्होंने प्रक्रिया शुरू की तो आरोपियों ने उनसे उनकी आईडी, बैंक खाते की जानकारी, आधार कार्ड और पैन कार्ड की डिटेल्स ले लीं। इसके बाद अलग-अलग ट्रांजेक्शन के माध्यम से उनके खातों से 4.10 लाख रुपये निकाल लिए गए। एसीपी कविनगर सूर्यबली मौर्य का कहना है कि शिकायत के आधार पर चार अप्रैल को केस दर्ज किया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।