Ghaziabad News: घर बैठे कमाई का झांसा दे शिक्षिका से सवा 12 लाख ठगे

हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
Follow us on Google News
share

Ghaziabad News: साइबर अपराधियों ने शिक्षिका से ऑनलाइन कमाई का झांसा देकर 12.35 लाख रुपये ठग लिए। आरोपियों ने टेलीग्राम पर संपर्क कर एक वेबसाइट भेजी। पहले छोटी रकम का मुनाफा देकर विश्वास जीतने के बाद, अधिक मुनाफे का लालच देकर कई बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर किए गए। पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

Ghaziabad News: घर बैठे कमाई का झांसा दे शिक्षिका से सवा 12 लाख ठगे

Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। साइबर अपराधियों ने घर बैठे ऑनलाइन कमाई का झांसा देकर एक शिक्षिका से 12.35 लाख रुपये ठग लिए। आरोपियों ने टेलीग्राम पर संपर्क कर एक वेबसाइट भेजी और शुरुआत में छोटी रकम का मुनाफा देकर उनका भरोसा जीता। इसके बाद निवेश में अधिक मुनाफे का लालच देकर अलग-अलग बैंक खातों में रकम ट्रांसफर कराई गई। रकम वेबसाइट पर होल्ड होने के बाद ठगों ने और रुपयों की मांग की। पीड़िता की शिकायत पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बाजारिया घंटाघर क्षेत्र स्थित आशा अपार्टमेंट में रहने वाली लक्ष्मी रानी शिक्षिका हैं। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 15 नवंबर 2025 को टेलीग्राम पर एक आईडी से एक महिला ने उनसे संपर्क किया। उसने ऑनलाइन घर बैठे रोजाना कमाई करने की बात कही। इसके बाद उन्हें एक वेबसाइट और इनविटेशन कोड भेजा गया। पीड़िता के मुताबिक शुरुआत में वेबसाइट के माध्यम से उनके खाते में 15 नवंबर को एक हजार 116 रुपये और 18 नवंबर को 15 हजार 423 रुपये भेजे गए। रकम मिलने से उन्हें वेबसाइट और महिला पर भरोसा हो गया। लक्ष्मी रानी के मुताबिक इसके बाद टेलीग्राम पर संपर्क करने वाली महिला ने निवेश करने पर अधिक मुनाफा मिलने का झांसा दिया। वह उसके बताए अनुसार रकम निवेश करती चली गईं। 15 दिसंबर को 10 हजार और 20 हजार रुपये की रकम यूपीआई के जरिये भेजी गई। इसके बाद 16 दिसंबर को सात हजार 286 और 65 हजार 574 रुपये ट्रांसफर किए गए।

अलग-अलग खातों में रकम ट्रांसफर कराई

पीड़िता ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि जालसाजों ने अलग-अलग खातों में उनसे कुल 12 .35 लाख रुपये जमा कराए। पीड़िता का आरोप है कि रकम निवेश करने के बाद वेबसाइट पर उनका पैसा होल्ड होता चला गया। इसके बाद आरोपियों ने रकम निकालने के लिए उनसे और रुपये जमा करने को कहा। ठगी का अहसास होने पर लक्ष्मी रानी ने साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद उन्होंने साइबर क्राइम थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। एडीसीपी क्राइम पीयूष सिंह का कहना है कि शिकायत के आधार पर 28 सितंबर को साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। लेनदेन में इस्तेमाल बैंक खातों, यूपीआई आईडी और टेलीग्राम आईडी की जांच की जा रही है। जालसाजों की पहचान और रकम की ट्रेल के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

FAQs

✦यह ठगी कब हुई?−
यह ठगी 15 नवंबर 2025 से शुरू हुई।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएनसीआर Newsगाज़ियाबादGhaziabad News: घर बैठे कमाई का झांसा दे शिक्षिका से सवा 12 लाख ठगे