ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR गाज़ियाबाद बाजारों में खरीदारों की उमड़ी भीड़

बाजारों में खरीदारों की उमड़ी भीड़

ट्रांस हिंडन। संवाददाता। टीएचए में रविवार को दीपावली से पहले धनतेरस के लिये बाजारों में लोगों की खासी भीड़ उमड़ी। लोगों ने धनतेरस के लिये झाडू से लेकर इलैक्ट्रोनिक्स उत्पादों के साथ-साथ...

बाजारों में खरीदारों की उमड़ी भीड़
हिन्दुस्तान टीम,गाज़ियाबादSun, 04 Nov 2018 06:39 PM
ऐप पर पढ़ें

ट्रांस हिंडन। संवाददाताटीएचए में रविवार को दीपावली से पहले धनतेरस के लिए बाजारों में लोगों की खासी भीड़ उमड़ी। लोगों ने धनतेरस के लिए झाड़ू से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों के साथ-साथ आभूषण, गारमेंट्स और गेजेट्स की खरीदारी की। वसुंधरा, वैशाली और इंदिरापुरम में रिटेल स्टोर और मॉल्स में खरीदारी के लिए लोगों के उमड़ने से लंबी कतारें लग गईं। जगह-जगह लगाई गईं मिठाई और सजावटी सामान की दुकानों पर लोगों ने खरीदारी की। धनतेरस के चलते लोगों के बीच खरीदारी के लिए सबसे ज्यादा इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पाद, बर्तन और आभूषण मुख्य आकर्षण रहे। कंपनियों द्वारा धनतेरस और दीपावली को देखते हुए दिये गए कई लुभावने ऑफरों ने लोगों को खूब लुभाया। इसके चलते दुकानों और शोरूम के बाहर लोगों की खासी भीड़ दिखाई दी। छोटे उत्पादों पर 20 से 60 प्रतिशत की छूट के चलते लोग खरीदारी के लिए खासे उत्साहित दिखे। वहीं जरूरतों के हिसाब से भी खरीदारी करने पर भी लोगों ने जोर दिया। लाजपतनगर, राजेंद्र नगर और श्याम पार्क के बाजार में भी रविवार को खूब भीड़ रही।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें