
महामाया स्टेडियम में खराब नेट को बदलने का कार्य शुरू
गाजियाबाद के महामाया स्टेडियम में लंबे समय से खराब पड़े क्रिकेट नेट को बदलने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। खिलाड़ियों को अभ्यास में परेशानी हो रही थी, जिसे हिन्दुस्तान अखबार ने प्रमुखता से प्रकाशित किया। खेल विभाग ने अब नया नेट लगाने और झुके पोल को सही कराने का कार्य शुरू कर दिया है।
गाजियाबाद। महामाया स्टेडियम में लंबे समय से खराब पड़े क्रिकेट नेट को बदलने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पिच के पास खड़े पोल को भी दुरुस्त कर दिया गया है। बता दें कि लंबे से खराब पड़े नेट और झुके पोल के चलते खिलाड़ियों को अभ्यास करने में परेशानी हो रही थी। आपके अखबार ‘हिन्दुस्तान’ ने इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसके बाद विभाग ने कार्य शुरू कराया है। महामाया स्पोर्ट्स स्टेडियम में करीब 40 खिलाड़ी क्रिकेट का अभ्यास करते हैं। खिलाड़ियों के लिए क्रिकेट मैदान के अलावा स्टेडियम परिसर में ही नेट पर अभ्यास करने के लिए नेट प्रैक्टिस का भी स्थान है।

जहां पर खिलाड़ी बारी-बारी से बल्लेबाजी और गेंदबाजी का अभ्यास करते हैं। खिलाड़ियों के अनुसार, पिछले कई माह से नेट की स्थिति सही नहीं थी। नेट कई जगह से फट गया था। इसके चलते कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। नेट के फटे होने से गेंद बाहर चली जाती थी। इसके अलावा पोल भी झुका हुआ था,जिससे खिलाड़ियों को चोट लगने का डर भी बना रहता। ऐसे में अभ्यास करने में दिक्कत होती थी। इसके चलते खिलाड़ी मैदान में इस खेल का अभ्यास कर रहे हैं। खबर का संज्ञान लेकर कार्रवाई की जा रही आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान ने खराब नेट के कारण खिलाड़ियों को हो रही समस्याओं को 21 नवंबर के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर पर संज्ञान लेते हुए खेल विभाग ने नया नेट लगाने और झुके पोल को सही कराने का कार्य शुरू करा दिया है। झुके पोल की वेल्डिंग करा सही करा दिया गया है। अब नया नेट लगाया जाएगा। खेल क्रीड़ाधिकारी अभिषेक धनुक ने बताया कि नया नेट लगने के बाद स्टेडियम में खिलाड़ी नेट पर बेहतर तरीके से अभ्यास कर सकेंगे। इससे उनकी तकनीक और कौशल में और सुधार आएगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


