Ghaziabad News: महिला का ममेरे भाई पर दुष्कर्म करने का आरोप
Ghaziabad News: लोनी थाना क्षेत्र में ममेरे भाई ने बहन को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर दुष्कर्म किया। महिला विधवा मां से मिलने आई थी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने विरोध करने पर पीड़िता को मारने की धमकी भी दी थी।

Ghaziabad News: लोनी, हरदीप श्रीवास्तव। लोनी थाना क्षेत्र में ममेरे भाई ने बहन को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया। महिला मामा के घर विधवा मां से मिलने आई थी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। दिल्ली की एक कॉलोनी में रहने वाली महिला दो दिन पूर्व दो बच्चों के साथ लोनी थाना क्षेत्र की कॉलोनी में मामा के घर विधवा मां से मिलने आई थी। आरोप है कि मामा के बेटे ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया। नशे की हालत में वह महिला को छत पर ले गया और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट की। पुलिस से शिकायत करने पर ममेरे भाई ने हत्या करने की धमकी दी। पीड़िता ने मां को बात बताई। सहायक पुलिस आयुक्त लोनी रामकिशन ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर ममेरे भाई अजय के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। मजिस्ट्रेट के समक्ष पीड़िता के बयान दर्ज कराने के बाद कार्रवाई की जाएगी।


