Ghaziabad News: सेवियर ग्रीनआइल एओए चुनाव पर रोक

हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
Follow us on Google News
share

Ghaziabad News: गाजियाबाद की सेवियर ग्रीनआइल सोसाइटी में 23 अगस्त को होने वाले एओए चुनावों पर रोक लगा दी गई है। कोर्ट ने 20 अगस्त को विवादित वोटर लिस्ट के आधार पर चुनाव रोकने का आदेश दिया है। याचिकाकर्ता विशाल भदौरिया का आरोप है कि उनके नाम को वोटर लिस्ट से हटा दिया गया है।

Ghaziabad News: सेवियर ग्रीनआइल एओए चुनाव पर रोक

Ghaziabad News: गाजियाबाद, गुलशन भारती। क्रॉसिंग रिपब्लिक स्थित सेवियर ग्रीनआइल सोसाइटी में 23 अगस्त को होने वाले एओए चुनावों पर रोक लगा दी गई है। निवासियों के मुताबिक न्यायालय ने 20 अगस्त को आदेश पारित करते हुए कहा कि जब तक अगला आदेश नहीं आ जाता तब तक विवादित वोटर लिस्ट के आधार पर 23 अगस्त या किसी भी स्थगित तिथि पर चुनाव नहीं होगा। मामले में याचिकाकर्ता विशाल सिंह भदौरिया एसोसिएशन के कालातीत अध्यक्ष हैं। आरोप है कि शेयर सर्टिफिकेट में प्रथम नाम दर्ज होने के बावजूद वोटर लिस्ट से उनका नाम हटा दिया गया। याचिकाकर्ता विशाल भदौरिया और नीरज मिश्रा का कहना है कि यह लड़ाई सभी पात्र निवासियों के मतदान अधिकार और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएनसीआर Newsगाज़ियाबादGhaziabad News: सेवियर ग्रीनआइल एओए चुनाव पर रोक