Ghaziabad News: मकान पर कब्जा मिलने की खुशी में बांटी जिला मुख्यालय में मिठाई
Ghaziabad News: गाजियाबाद में एक दंपति ने जिले के प्रमुख से शिकायत की, जिसके बाद 24 घंटे के भीतर उन्हें उनके खरीदे हुए मकान पर कब्जा मिला। दंपति ने जिलाधिकारी का धन्यवाद किया। इसके अलावा, एक पीड़ित को एक महीने का वेतन मिलने और दिव्यांग बच्चे को व्हीलचेयर देने की भी घटनाएँ हुईं।

Ghaziabad News: गाजियाबाद, संजीव वर्मा। मकान कब्जा मिलने की खुशी में सोमवार एक दंपति ने जिला मुख्यालय पर मिठाई बांटी। दंपति की शिकायत के बाद जिलाधिकारी ने उन्होंने 24 घंटे में उनके मकान पर कब्जा दिलाया था। पीडित रीना ने बताया कि उन्होंने 30 मार्च 2026 को प्रॉपर्टी डीलर तरुण चौधरी के माध्यम से वीरेंद्र सिंह रामा विहार कॉलोनी भोपुरा में मकान खरीदा। मकान लेने के बाद भी उन्हें उस पर कब्जा नहीं मिला। आरोप है कि वीरेंद्र परिवार के ही कुछ लोगों ने मकान पर कब्जा कर उस पर ताला लगा दिया। उन्होंने बताया कि जीवन भर की कमाई से कमाई को लिया था। इसके बाद आर्थिक स्थिति खराब होने से परिवार की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। जिसके बाद उन्होंने 11 सितंबर शुक्रवार को जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ से इसकी शिकायत की। जिलाधिकारी ने एसडीएम सदर के मामले में तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। एसडीएम अजीत कुमार ने बताया कि शनिवार को टीला मोड़ थाने में प्रॉपर्टी डीलर तरुण चौधरी और मकान बेचने वाले वीरेंद्र सिंह को बुलाया गया। उनके नहीं आने पर कब्जा करने वाले लोगों को बुलाकर बात की गई। जहां सहमति से रीना को उसके मकान पर कब्जा दिया गया।
सिक्योरिटी गार्ड को दिलाया एक माह का वेतन
पीड़ित जयपाल ने दस दिन पहले जिलाधिकारी से शिकायत की। उन्होंने बताया कि वह एक कंपनी में कंपनी में नौकरी करते थे। कंपनी उन्होंने कहीं बाहर भेजना चाहती थी लेकिन स्वास्थ्य सही नहीं होने के कारण उन्होंने मना कर दिया। जिस कारण कंपनी ने उनका एक माह के वेतन नहीं दिया। शिकायत पर जिलाधिकारी ने तत्काल उपायुक्त उद्योग के मामले में संज्ञान लेने के आदेश दिए। सोमवार को जयपाल जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और बताया कि उनका वेतन मिल गया है। उन्होंने जिलाधिकारी का धन्यवाद किया।
आठ वर्षीय दिव्यांग कृष्ण को डीएम ने दी व्हीलचेयर
भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी के दिव्यांग सशक्तिकरण अभियान के तहत सोमवार को जिलाधिकारी ने आठ वर्षीय दिव्यांग बालक कृष्ण को व्हीलचेयर प्रदान की। कृष्ण दोनों पैरों से दिव्यांग है और अधिकांश समय घर पर रहता है। उसकी मां घरेलू काम कर परिवार का भरण-पोषण करती हैं। बालक की देखभाल के लिए उसकी बड़ी बहन को घर पर रुकना पड़ता था, जिससे उसकी पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। व्हीलचेयर मिलने से कृष्ण की दैनिक गतिविधियां आसान होने के साथ परिवार को भी राहत मिलेगी। कार्यक्रम को रेड क्रॉस के निवर्तमान सभापति सुभाष गुप्ता , डॉ. सचिन वैश्य, राकेश गुप्ता, एमसी गौड़ , रजनी डोंडियाल मौजूद रहे।


