Ghaziabad News: दंपति से मारपीट कर दो गाड़ियों में तोड़फोड़ की

हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
Follow us on Google News
share

Ghaziabad News: बालाजी एनक्लेव में चार लोगों ने घटना को अंजाम दिया मुकदमा दर्ज कर जांच में

Ghaziabad News: दंपति से मारपीट कर दो गाड़ियों में तोड़फोड़ की

Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। गोविंदपुरम स्थित बालाजी एन्क्लेव में दंपति के साथ मारपीट करने और दो कारों में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। कविनगर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।बालाजी एन्क्लेव में रहने वाली अंजू ने कविनगर थाने में शिकायत देकर बताया कि 12 जुलाई की शाम वह अपने पति वीर प्रताप के साथ कार्यालय से घर लौट रही थीं। गली नंबर-पांच के पास यश, रितिक, हर्ष और रोबिन ने उनकी भांजी को लेकर विवाद शुरू कर दिया और गाली-गलौज करने लगे। जब उन्होंने और उनके पति ने इसका विरोध किया तो चारों आरोपियों ने दोनों के साथ मारपीट की।

अंजू का आरोप है कि हमलावरों ने उनकी नई कार पर ईंट-पत्थर बरसाकर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। इसी दौरान आसपास के लोग एकत्र होने लगे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। पीड़िता के मुताबिक कुछ देर बाद उनके कारोबारी साझेदार बीनू सिरोही अपनी कार से मौके पर पहुंचे। आरोपियों ने दोबारा लौटकर उनकी कार में भी तोड़फोड़ कर दी। पीड़िता ने यह आरोप भी लगाया है कि मुख्य आरोपी यश पहले भी उनके बेटे को फोन पर जान से मारने की धमकी दे चुका है। एसीपी कविनगर सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।