ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR गाज़ियाबाद नंदग्राम में लीकेज खोजने के लिए पहुंची निगम की टीम

नंदग्राम में लीकेज खोजने के लिए पहुंची निगम की टीम

नंदग्राम में गंदे पानी की आपूर्ति का मामला उठने के बाद सोमवार को नगर निगम की टीम इलाके में गई। यहां पर लीकेज खोजने के लिए कई जगह खुदाई की गई। लोगों को पानी की दिक्कत न हो, इसके लिए निगम ने टैंकर...

नंदग्राम में लीकेज खोजने के लिए पहुंची निगम की टीम
हिन्दुस्तान टीम,गाज़ियाबादMon, 26 Jun 2017 09:10 PM
ऐप पर पढ़ें

नंदग्राम में गंदे पानी की आपूर्ति का मामला उठने के बाद सोमवार को नगर निगम की टीम इलाके में गई। यहां पर लीकेज खोजने के लिए कई जगह खुदाई की गई। लोगों को पानी की दिक्कत न हो, इसके लिए निगम ने टैंकर भिजवा दिए। वहीं, लोहिया नगर के लोगों को भी पानी की आपूर्ति शुरू हो गई। हिन्दुस्तान ने सोमवार के अंक में नंदग्राम और लोहिया नगर में पानी की दिक्कत को लेकर प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया था। इसके बाद नगर निगम हरकत में आया और नंदग्राम के आर ब्लॉक में निगम की टीम सोमवार सुबह पहुंच गई। यहां के लोगों ने बताया कि निगम की टीम ने कई जगह खुदाई की, लेकिन लीकेज नहीं मिला। इसके बाद नगर निगम ने यहां पर टैंकर भिजवा दिए, ताकि यहां के लोगों को दिक्कत का सामना न करना पड़े। लोहिया नगर के लोगों को पानी मिला लोहिया नगर में टंकी की वॉल्व खराब होने से लोगों को पानी नहीं मिल रहा था। नगर निगम ने समस्या का समाधान करा दिया। अब यहां के लोगों को पानी मिलना शुरू हो गया। स्थानीय निवासी प्रदीप भाटी, संजय गर्ग आदि ने बताया कि सोमवार को पानी मिलना शुरू हो गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें