वाराणासी नगर निगम का टेंडर दिलाने का झांसा देकर 20 लाख हड़पे
-आरोपी ने रिश्तेदार की बताई ऊंची पहचान, उसके खाते में ही रकम डलवाई ट्रांस

-आरोपी ने रिश्तेदार की बताई ऊंची पहचान, उसके खाते में ही रकम डलवाई ट्रांस हिंडन, संवाददाता। साहिबाबाद थाना क्षेत्र में रहने वाले ठेकेदार को वाराणसी में नगर निगम का टेंडर दिलवाने के नाम पर 20 लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। जानकार ने टेंडर के लिए पहले रकम ले ली और फिर डील नहीं होने बात कहते हुए रकम वापस भी नहीं की। कारोबारी ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।राजेंद्र नगर के स्वास्तिक अपार्टमेंट में रहने वाले विवेक कुमार ठेकेदारी का काम करते हैं। विवेक के अनुसार, कुछ समय पहले उनकी दिल्ली में रहने वाले सुमित से जिम में मुलाकात हुई थी और दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हो गई।
इसी साल जनवरी में सुमित ने उन्हें बताया कि उनके एक रिश्तेदार की सरकारी विभाग में अच्छी जान पहचान है। फिलहाल, वाराणसी नगर निगम के टेंडर निकले हैं। करोड़ों रुपयों का काम है, लेकिन टेंडर लेने के लिए 20 लाख रुपये लगेंगे। सुमित पर भरोसा करके उन्होंने 29 जनवरी को सुमित के रिश्तेदार अमित के खाते में 20 लाख रुपये स्थानांतरित कर दिए। दो दिन बाद ही सुमित ने बताया कि टेंडर की डील नहीं हो पा रही है। इस पर सुमित ने कुछ दिनों में रुपये वापस करने का भरोसा दिया। बाद में सुमित ने उनकी कॉल भी उठानी बंद कर दी। उन्होंने अमित से वॉट्सऐप कॉल पर बात की। अमित ने उनसे कहा कि हमारा यही काम है। हम टेंडर के नाम पर रकम हड़प लेते हैं। आरोप है कि अमित ने उन्हें बताया कि उसने बैंक खाते में आए रुपये अपनी पत्नी के दो बैंक खातों में स्थानांतरित कर दिए हैं। बड़े अधिकारियों और बदमाशों से संपर्क बताते हुए कहा कि दोबारा फोन किया तो उन्हें और परिजनों को जान से मार देगा। पीड़ित ने सुमित और अमित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसीपी साहिबाबाद श्वेता यादव ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर शनिवार रात मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


