आठ इलाकों में 10 दिन से दूषित जलापूर्ति की समस्या
ट्रांस हिंडन, संवाददाता। ट्रांस हिंडन क्षेत्र के आठ से अधिक इलाकों में पिछले करीब 10

ट्रांस हिंडन, अफजल खान। ट्रांस हिंडन क्षेत्र के आठ से अधिक इलाकों में पिछले करीब 10 दिनों से दूषित पानी की आपूर्ति हो रही है। नाला निर्माण और सीवर लाइन बिछाने के दौरान पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण लोगों के घरों में गंदा और बदबूदार पानी पहुंच रहा है। इससे लोगों को पीने के पानी के लिए बाजार से बोतलबंद पानी खरीदने को मजबूर होना पड़ रहा है। वसुंधरा सेक्टर-3, सेक्टर-4, सेक्टर-5, वैशाली सेक्टर-3, गणेशपुरी, राधेश्याम पार्क, इंदिरापुरम समेत आसपास के कई इलाकों में लोग इस समस्या से जूझ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पानी में बदबू आने के साथ उसमें मिट्टी और सीवर जैसा गंदा पानी मिल रहा है।
कई परिवारों ने पानी का उपयोग बंद कर दिया है और वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ रही है। लोगों का आरोप है कि उन्होंने कई बार जलकल विभाग और नगर निगम से शिकायत की, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया। राधेश्याम पार्क निवासी डॉ. एससी बंसल ने बताया कि जलकल विभाग लाइन में फॉल्ट नहीं तलाश पा रहा है। कर्मचारी मरम्मत करने के आते है लेकिन, दो-तीन घंटे कोशिश करने के बाद लोट जाते है।वहीं गणेश पुरी निवासी सोनू भाटी ने बताया कि करीब 10 दिन से पेयजल लाइन टूटी हुई है। सीवर लाइन डालने के लिए कर्मचारियों ने इसे तोड़ दिया था। शिकायत के बाद भी इसकी मरम्मत नही हुई है। इस कारण बाजार से बोतल बंद पानी खरीद लोगों को पीना पड़ रहा है। इससे जेब पर अतिरिक्त भार पड़ रहा है। वहीं जलकल विभाग सहायक अभियंता शेषमणि यादव ने बताया का कहना है मरम्मत कार्य कराया जा रहा है। जल्द की समस्या को दूर कर दिया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


