स्मार्ट मीटर लगने के बाद ज्यादा बिल आने से परेशानी

Apr 08, 2026 10:09 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
share

परेशानी -प्रताप विहार के एक व्यक्ति का 43 हजार रुपये का बिल आया -विद्युत

स्मार्ट मीटर लगने के बाद ज्यादा बिल आने से परेशानी

परेशानी -प्रताप विहार के एक व्यक्ति का 43 हजार रुपये का बिल आया-विद्युत निगम कार्यालय शिकायत करने पहुंच रहे उपभोक्तागाजियाबाद, दीपक सिरोही। स्मार्ट मीटर लगने के बाद कई लोगों की शिकायत है उनकी बिल ज्यादा आ रहा है। प्रताप विहार के व्यक्ति का एक माह 43 हजार रुपये का बिल आया, जबकि वह हर माह बिल जमा कर रहे थे।इसी तरह अन्य लोग भी ज्यादा बिल आने पर परेशानी उठा रहे हैं।जनपद में करीब सवा दो लाख स्मार्ट मीटर लग चुके हैं। इनमें से ज्यादातर प्रीपेड कर दिए गए।बैलेंस नेगेटिव होने पर बिजली के कनेक्शन कट रहे हैं। वहीं लोगों की शिकायत है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बहुत ज्यादा बिल आ रहा है।

प्रताप विहार निवासी रोशन सिंह नेगी ने बताया कि वह हर माह ऑनलाइन बिजली का बिल जमा कर रहे थे। स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली का बिल 43 हजार रुपये से ज्यादा का आया है। वह शिकायत करने कविनगर स्थित स्काडा सेंटर (सुपरवाइजरी कंट्रोल एंड डेटा एक्विजिशन) पहुंचे। इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद ज्यादा बिल आने से परेशानी उठानी पड़ रही है।वहीं विजयनगर निवासी हरिओम शर्मा ने बताया कि उनका पहले हर माह करीब दो हजार रुपये बिल आता था। स्मार्ट मीटर लगने के बाद ज्यादा बिल आने लगा है। इसी तरह अन्य उपभोक्ता भी शिकायत लेकर स्काडा सेंटर पहुंचे। वहीं विद्युत निगम जोन-एक के अधीक्षण अभियंता अनिल कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत पर उपभोक्ताओं की समस्या का समाधान कराया जा रहा है। उपभोक्ता कविनगर स्थित स्काडा सेंटर में शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।