सहूलियत : मेन वजीराबाद रोड पर फुटपाथ का निर्माण होगा

हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
Follow us on Google News
share

-सड़क के दोनों और फुटपाथ बनाने के लिए नगर निगम 12 करोड़ रुपये खर्च करेगा

सहूलियत : मेन वजीराबाद रोड पर फुटपाथ का निर्माण होगा

ट्रांस हिंडन, अफजल खान। नगर निगम ने मेन वजीराबाद रोड पर फुटपाथ बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। करीब पांच किलोमीटर सड़क पर दोनों और फुटपाथ बनाया जाएगा। परियोजना पर करीब 12 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। योजना का उद्देश्य सड़क पर पैदल चलने वाले लोगों को सुरक्षित रास्ता उपलब्ध कराना और सड़क पर यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना है। फुटपाथ बनने से पैदल चलने वाले सैकड़ों लोगों को राहत मिलेगी। मेन वजीराबाद रोड दिल्ली से जुड़ी है और ट्रांस हिंडन क्षेत्र की प्रमुख सड़कों में शामिल है। यह मार्ग शालीमार गार्डन, मोहन नगर, विक्रम एंक्लेव, राजेंद्र नगर आसपास के कई इलाकों को दिल्ली और गाजियाबाद से जोड़ता है। सड़क के किनारे स्कूल, बाजार, अस्पताल, व्यावसायिक प्रतिष्ठान और आवासीय क्षेत्र होने के कारण यहां सुबह से देर रात तक लोगों की आवाजाही बनी रहती है। प्रतिदिन सैकड़ों लोग पैदल इस मार्ग से गुजरते हैं, लेकिन फुटपाथ नहीं होने के कारण उन्हें सड़क पर और साइकिल ट्रैक पर चलना पड़ता है। कई स्थानों पर सड़क किनारे कच्चा हिस्सा होने और अतिक्रमण के चलते काफी लोगों को परेशानी होती है। खासकर बुजुर्गों, महिलाओं और स्कूली बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ता है। नगर निगम निर्माण विभाग सहायक अभियंता गणेशी लाल ने बताया कि योजना के तहत सड़क के दोनों ओर मानकों के अनुरूप फुटपाथ का निर्माण किया जाएगा। जहां आवश्यकता होगी वहां क्षतिग्रस्त हिस्सों को दुरुस्त करने के साथ जल निकासी व्यवस्था को भी बेहतर बनाया जाएगा ताकि बरसात के दौरान फुटपाथ और सड़क पर पानी जमा न हो। निर्माण कार्य इस प्रकार किया जाएगा कि पैदल चलने वालों को निर्बाध और सुरक्षित रास्ता मिल सके। योजना पर करीब 12 करोड़ रुपये नगर निगम खर्च कर रहा है। निर्माण कार्य धरातल पर शुरू किया जा चुका है。

पैदल चलना सुरक्षित होगा

फुटपाथ बनने के बाद सबसे बड़ा लाभ पैदल राहगीरों को मिलेगा। फिलहाल लोग मजबूरी में सड़क पर चलते हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है। फुटपाथ बनने से पैदल यात्री और वाहन अलग-अलग मार्ग का उपयोग करेंगे। इससे सड़क पर जाम की स्थिति भी कम होगी और वाहन चालकों को भी सुगम आवागमन का लाभ मिलेगा।

वर्जन

मेन वजीराबाद रोड पर पैदल चलने वाले लोगों का सफर सुगम करने के लिए फुटपाथ का निर्माण कराया जा रहा है। योजना पर करीब 12 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। -- एनके चोधरी, मुख्य अभियंता, निर्माण विभाग, नगर निगम

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

फुटपाथ बनाने की परियोजना पर कितना खर्च होगा?
परियोजना पर करीब 12 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।