सर्कुलर रोड का काम शुरू नहीं हो सका

हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
Follow us on Google News
share

गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन में प्रस्तावित सर्कुलर रोड का निर्माण रुका हुआ है। जीडीए के दावों के बावजूद जमीन अधिग्रहण पूरा नहीं हो सका है, जिससे काम आगे नहीं बढ़ रहा है। यह मुख्य मार्ग दिल्ली-मेरठ रोड और जीटी रोड को जोड़ता है, पर जाम की समस्या बनी हुई है।

सर्कुलर रोड का काम शुरू नहीं हो सका

गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन के चारों ओर प्रस्तावित सर्कुलर रोड का निर्माण रुका है। जीडीए दावों के बाद भी अब तक सड़क का निर्माण करने के लिए पूरी जमीन अधिग्रहण नहीं हो सका है, इस कारण इसका काम आगे नहीं बढ़ रहा।

मुख्य मार्ग की जानकारी

राजनगर एक्सटेंशन का मुख्य मार्ग दिल्ली-मेरठ रोड से जीटी रोड को जोड़ता है। इस मुख्य मार्ग पर दिल्ली बार्ड से बनाई गए एलिवेटेड रोड भी करहेड़ा पर उतरती है। ऐसे में राजनगर एक्सटेंशन के मुख्य मार्ग पर जीटी रोड और एलिवेटेड के रास्ते दिल्ली जाने वाले वाहनों का दबाव सबसे अधिक रहता है, जिससे जाम की समस्या रहती है। यह समस्या सुबह और शाम के वक्त अधिक होती है।

सर्विस रोड बनाने की योजना

इसे ध्यान में रखते हुए ही जीडीए इस मुख्य मार्ग पर सर्विस रोड बनाने की योजना पर काम किया, लेकिन अभी तक प्राधिकरण सर्कुलर रोड तैयार करने के लिए जमीन का पूरा अधिग्रहण तक नहीं कर सका है। हालांकि, प्राधिकरण के अधिकारियों ने दावा किया था कि इस रोड को तैयार करने में आने वाली बाधाओं को दूर कर लिया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। प्राधिकरण अभी तक किसानों से जमीन अधिग्रहण करने के लिए सहमत नहीं करा सका है।

जीडीए की प्रतिक्रिया

जीडीए के मुख्य अभियंता आलोक रंजन का कहना है कि जल्द ही इस मार्ग को तैयार कराया जाएगा, ताकि लोगों को इसका फायदा हो सके।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦राजनगर एक्सटेंशन में सर्कुलर रोड का निर्माण क्यों रुका हुआ है?−
राजनगर एक्सटेंशन में सर्कुलर रोड का निर्माण रुका हुआ है क्योंकि जीडीए के दावों के बावजूद पूरी जमीन अधिग्रहण नहीं हो सका है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsNcr NewsGhaziabad Newsसर्कुलर रोड का काम शुरू नहीं हो सका