ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR गाज़ियाबाद स्थापना दिवस पर काग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाली किसान संदेश यात्रा 

स्थापना दिवस पर काग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाली किसान संदेश यात्रा 

मुरादनगर काग्रेस पार्टी के 136 वें स्थापना दिवस पर सोमवार को गांव

स्थापना दिवस पर काग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाली किसान संदेश यात्रा 
हिन्दुस्तान टीम,गाज़ियाबादMon, 28 Dec 2020 07:40 PM
ऐप पर पढ़ें

मुरादनगर

काग्रेस पार्टी के 136 वें स्थापना दिवस पर सोमवार को गांव रावली कलां में जिलाध्यक्ष बिजेन्द्र यादव के नेतृत्व में किसान संदेश यात्रा निकाली गई। इसके अलावा कई गांवों में पदयात्रा करके काग्रेस की नीतियों से जनता को अवगत कराया गया। कागे्रस के स्थापना दिवस पर सोमवार को जिलाध्यक्ष बिजेन्द्र यादव ने गांव रावली कलां में झंड़ारोहण किया। इसके बाद उन्होने किसान संदेश यात्रा भी निकाली। इस मौके पर उन्होने कहा कि काग्रेस ही किसान मजदूर का भला कर सकती है। मोदी सरकार के छह साल के कार्याकाल में जनता त्राहि त्राहि कर रही है। इसके अलावा गांव रावली कलां स्थित शहीद रामकुमार शर्मा के चित्र पर माल्यार्पण किया। इसके अलावा कई गांवों में पदयात्रा करके काग्रेस की नीतियों से अवगत करायाप्। इस मौके पर  प्रदीप कंसल ,राकेश गोयल ,राधा किशन शर्मा अमोल वशिष्ठ ,विकास शर्मा ,अमन मलिक ,सोनू त्यागी ,विजय गोयल,राम प्रकाश कश्यप ,नरेन्द्र स्वामी ,आशिक अली सुरेन्द्र त्यागी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें