पेट्रोल, डीजल और गैस कीमतों में बढोत्तरी पर कांग्रेस का प्रदर्शन

Newswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
share

गाजियाबाद, प्रमुख संवाददाता। पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और रसोई गैस के बढ़े दामों के विरोध में

पेट्रोल, डीजल और गैस कीमतों में बढोत्तरी पर कांग्रेस का प्रदर्शन

गाजियाबाद, संजीव वर्मा। पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और रसोई गैस के बढ़े दामों के विरोध में सोमवार को जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस कार्यकर्ता पैदल मार्च करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। जिला कांग्रेस अध्यक्ष सतीश शर्मा और महानगर अध्यक्ष वीर सिंह जाटव ने संयुक्त रूप से कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों से आम जनता महंगाई की मार झेल रही है। पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में लगातार वृद्धि से रोजमर्रा की वस्तुएं महंगी हो रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव खत्म होते ही सरकार ने जनता से वसूली शुरू कर दी है。

किसानों पर बोझ

सतीश शर्मा ने कहा कि किसान पहले से खाद, बीज, बिजली और पानी की समस्याओं से जूझ रहा है, वहीं डीजल के दाम बढ़ाकर सरकार ने किसानों पर अतिरिक्त बोझ डाल दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी आम जनता के हितों पर किसी भी तरह का कुठाराघात बर्दाश्त नहीं करेगी और जरूरत पड़ी तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

महंगाई का असर

महानगर अध्यक्ष वीर सिंह जाटव ने कहा कि महंगाई के कारण मध्यम और निम्न वर्ग के परिवारों का घर चलाना मुश्किल हो गया है। कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार से बढ़ी कीमतें तत्काल वापस लेने की मांग की। प्रदर्शन में डॉ. संजीव शर्मा, डोली त्यागी, अमित शर्मा, मनोज कौशिक, अनवर कुरैशी समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सामान्य प्रश्न

कांग्रेस कमेटी ने किस मुद्दे पर प्रदर्शन किया?
कांग्रेस कमेटी ने पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और रसोई गैस के बढ़ते दामों के विरोध में प्रदर्शन किया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।