कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि दी
गाजियाबाद में कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी। जिला कांग्रेस कार्यालय पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए। प्रदेश महासचिव बिजेंद्र यादव ने कहा कि मनमोहन सिंह ने...

गाजियाबाद। कांग्रेसियों ने रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री व अर्थशास्त्री डा मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान जिला कांग्रेस कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया। पुराना बस अड्डा स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर रविवार को कांग्रेसी इकट्ठा हुए। इस दौरान उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। प्रदेश महासचिव बिजेंद्र यादव ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने देश को अर्थिक स्तर पर मजबूती दी है। उनकी सादगी ने सभी का मन मोहा है। उन्होंने कांग्रेस समेत सभी को सरल जीवन का मंत्र दिया है। जिलाध्यक्ष विनित त्यागी और पूर्व मंत्री सतीश शर्मा ने कहा कि हम सभी को पूर्व प्रधानमंत्री के जीवन से प्रेरण लेनी चाहिए। इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर फूल व माला अर्पित किए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।