सोसाइटी के स्विमिंग पूल के पंजीकरण और मानकों की जांच की मांग
गाजियाबाद के गुलमोहर एंक्लेव सोसाइटी में स्विमिंग पूल के पंजीकरण और संचालन की जांच की मांग की गई है। निवासी गौरव बंसल ने शिकायत में कहा कि पूल का उपयोग वर्षों से हो रहा है, लेकिन स्विमिंग पूल की पंजीकरण स्थिति स्पष्ट नहीं है। सुरक्षा उपायों की भी जांच करने की आवश्यकता बताई गई है।

गाजियाबाद, कार्यालय संवाददाता। राकेश मार्ग स्थित गुलमोहर एंक्लेव सोसाइटी में स्थित स्विमिंग पूल के पंजीकरण एवं संचालन की जांच कराने की मांग को लेकर जिला क्रीड़ाधिकारी से शिकायत की गई है। सोसाइटी के गौरव बंसल ने शिकायत की प्रतिलिपि जिलाधिकारी और जीडीए के साथ प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री कार्यालय को भेजी है। इसमें उन्होंने कहा है कि गुलमोहर एंक्लेव सोसाइटी में वर्षों से स्विमिंग पूल का उपयोग हो रहा है। इसके इस्तेमाल के लिए सोसाइटी की आरडब्ल्यूए प्रति व्यक्ति लगभग एक हजार रुपये हर माह शुल्क लेती है। इसके बावजूद स्विमिंग पूल के पंजीकरण की स्थिति निवासियों के समक्ष स्पष्ट नहीं है। पूल के संचालन को लेकर कोई निर्धारित एवं सार्वजनिक व्यवस्था नहीं है।
पूल को जब मर्जी चालू कर दिया जाता है और जब मर्जी बंद कर दिया जाता है। ऐसे में नियमित रूप से शुल्क देने वाले निवासियों को भी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाती कि पूल कब संचालित होगा और कब नहीं। पूल काफी गहरा है। ऐसे में लाइफ जैकेट, सेफ्टी बेल्ट, प्रशिक्षित लाइफगार्ड एवं मान्यता प्राप्त कोच जैसी जरूरी सुरक्षा की भी जांच होनी चाहिए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


