सीआईएसएफ जवान के खाते से 64 हजार निकाले
Mar 01, 2026 05:58 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
ट्रांस हिंडन में सीआईएसएफ के आरक्षी प्रदीप यादव को एक कॉल आई, जिसमें बैंक के क्रेडिट कार्ड विभाग के अधिकारी ने बच्चों के लिए डोनेशन स्कीम की बात की। स्कीम हटाने के बाद, आरोपी ने ऐप डाउनलोड कराकर उनका मोबाइल हैक किया और खाते से 64 हजार रुपये निकाल लिए।

ट्रांस हिंडन। सीआईएसएफ की 5वीं आरक्षित बटालियन में तैनात आरक्षी प्रदीप यादव ने बताया कि 20 नवंबर को उनके पास कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को बैंक के क्रेडिट कार्ड विभाग का अधिकारी बताया। उसने क्रेडिट कार्ड पर बच्चों को डोनेशन दिए जाने की स्कीम लागू होने की बात बताई। जब उन्होंने स्कीम हटाने को कहा तब उनके मोबाइल में एक ऐप डाउनलोड कराया। इसके बाद मोबाइल हैक कर खाते से 64 हजार रुपये निकाल लिए।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



