Hindi NewsNcr NewsGhaziabad NewsChristmas Eve Celebrations in Ghaziabad Churches with Carol Singing and Decorations
गिरजाघरों में देर रात प्रभु यीशु के स्वागत गीत गूंजे

गिरजाघरों में देर रात प्रभु यीशु के स्वागत गीत गूंजे

संक्षेप:

गाजियाबाद में क्रिसमस की पूर्व संध्या पर सभी गिरजाघरों में प्रार्थना सभाएं आयोजित की गईं। इस दौरान लोग गीत गाते रहे और एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। चर्च में शानदार सजावट की गई, मोमबत्तियां जलाने के साथ केक काटा गया। बच्चों ने सेंटा क्लॉज बनकर उपहार दिए। 25 दिसंबर को भी प्रार्थना सभा आयोजित होगी।

Dec 24, 2025 07:13 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
share Share
Follow Us on

गाजियाबाद। क्रिसमस की पूर्व संध्या शहर के सभी गिरजाघरों में प्रार्थना सभाएं आयोजित की गईं। इस दौरान लोगों ने प्रभु यीशु के स्वागत में गीत गाए। सुख-शांति की प्रार्थना कर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। इसके साथ चर्च में ओ हॉली नाइट, साइलेंट नाइट आदि कैरोल गाए गए। क्रिसमस के लिए गिरजाघरों में लाइट और झालरों से सजावट की गई। रात नौ से दस बजे तक कैरोल गाए गए, उसके बाद 10 बजे से प्रार्थना सभा हुई। रात में लोगों ने गिरजाघरों में पहुंचकर मोमबत्तियां जलाईं। इस अवसर पर चर्च में केक काटा गया। छोटे-छोटे बच्चे रंगे बिरंगे कपड़े पहनकर सेंटा क्लॉज बनकर चर्च पहुंचे और उपहार दिए।

कई लोगों ने घर पर केक काटकर ईसा मसीह का जन्मोत्सव मनाया। चर्च में बनाई गई चर्नी को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी रही। क्रिसमस डे के अवसर पर चर्च के साथ शहर के मॉल और कैफे में भी खूबसूरत सजावट की गई है। सभी जगह बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। लोग एक दूसरे को शुभकामनाएं और उपहार दे रहे हैं। सजावट के साथ फोटो और सेल्फी ले रहे हैं। क्रिसमस को लेकर लोगों में खासा उत्साह नजर आ रहा है। 25 दिसंबर को भी चर्च में प्रार्थना सभा आयोजित की जाएंगी। चर्च के साथ सोसाइटियों में भी हुई सजावट क्रिसमस पर्व को लेकर नंदग्राम स्थित असेंबली ऑफ बिलीवर्स चर्च, चौधरी मोड़ स्थित सीक्रेड हार्ट चर्च, रेलवे रोड स्थित होली ट्रिनिटी चर्च, घंटाघर स्थित सेंट्रल मेथोडिस्ट चर्च आदि के साथ शहर के सभी गिरजाघर रंगबिरंगी लाइट से जगमग हो रहे हैं। शहर की सोसाइटियों में भी क्रिसमस की सजावट की गई है। सीक्रेड हार्ट चर्च के फादर लॉरेंस ने बताया कि 25 दिसंबर को सुबह नौ बजे से प्रार्थना सभाएं होंगी, जिसमें सभी की सुख-शांति की कामना की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;