Hindi NewsNcr NewsGhaziabad NewsChaudhary Charan Singh University UG First Semester Exam Forms Open Online
आज से भरे जाएंगे यूजी प्रथम सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म

आज से भरे जाएंगे यूजी प्रथम सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म

संक्षेप:

-केवल समर्थ पोर्टल पर ही भरे जा सकेंगे प्रथम सेमेस्टर के फॉर्म -23 दिसंबर

Dec 16, 2025 08:28 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
share Share
Follow Us on

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय कैंपस और संबद्ध कॉलेजों में बीए, बीकॉम, बीएससी सहित यूजी प्रथम सेमेस्टर में विभिन्न पाठ्यक्रमों के परीक्षा फॉर्म बुधवार से भरे जाएंगे। यह सभी फॉर्म समर्थ पोर्टल से ही ऑनलाइन भरे जा सकेंगे। पोर्टल पर फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 23 दिसंबर होगी, जबकि 24 दिसंबर तक भरे गए सभी फॉर्म कॉलेजों द्वारा ऑनलाइन सत्यापित किए जा सकेंगे। कॉलेजों को 26 दिसंबर तक कैंपस के परीक्षा विभाग में फॉर्म जमा करने होंगे। विश्वविद्यालय के अनुसार, परीक्षा फॉर्म के समर्थ पोर्टल पर भरे जाने की व्यवस्था से अंतिम तिथि के बाद किसी भी छात्र का फॉर्म भरवाना संभव नहीं होगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

ऐसे में प्रथम सेमेस्टर के सभी छात्र निर्धारित तिथि तक हर हाल में अपने फॉर्म भर दें। पीजी, डिप्लोमा एवं सर्टिफिकेट पाठ्यक्रमों के परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि अलग से जारी होगी। प्रथम सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म विवि द्वारा जारी नामांकन संख्या से भरे जाएंगे। छात्र जैसे ही नामांकन संख्या दर्ज करेंगे, समस्त जानकारी स्क्रीन पर खुल जाएंगी। विवि के अनुसार यदि किसी छात्र को अभी तक नामांकन संख्या नहीं मिली तो वह कॉलेज से संपर्क करके इस प्राप्त कर सकता है। ऐसे भरें प्रथम सेमेस्टर फॉर्मः छात्र https://cesuniversity.samarth.edu.in पर लॉगइन करेंगे। ऐसे नव प्रवेशित छात्र जो पोर्टल पर पहले से पंजीकृत हैं तो वे सीधे पोर्टल के जरिए पंजीकरण संख्या एवं पासवर्ड से लॉगइन कर सकेंगे। ऐसा नहीं होने पर छात्रों को पहले नए पंजीकरण पर क्लिक करना होगा। पंजीकरण करने पर छात्र निर्धारित सूचनाएं दर्ज करेंगे और सबमिट करने पर ओटीपी आएगा। ओटीपी सत्यापित होने पर छात्र को लॉगइन पासवर्ड बनाकर सबमिट करना होगा। इसके बाद छात्र पोर्टल पर पंजीकृत हो जाएगा।