Ghaziabad News: महिला से चेन छीनने का वीडियो वायरल
हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
Ghaziabad News: महिला से चेन छिनने का एक मामला साहिबाबाद के लाजपत नगर में 4 अगस्त को घटा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में महिला सोसाइटी में प्रवेश कर रही है, तभी एक युवक उसके पीछे आता है और चेन छीनकर भाग जाता है। पुलिस वीडियो की जांच कर रही है।

Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, अक्षय अग्रवाल। महिला से चेन छीनने का दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वीडियो साहिबाबाद थाना क्षेत्र के लाजपत नगर में हुई घटना के चार अगस्त की सुबह के बताए जा रहे हैं। ‘हिन्दुस्तान’ वीडियो की पुष्टि नहीं करता। वीडियो में एक महिला सोसाइटी में प्रवेश करते हुए नजर आ रही है और उसके पीछे एक युवक आता है। आरोप है कि मंदिर से लौट रही महिला के गले से युवक चेन छीनकर भागा है। प्रभारी एसीपी साहिबाबाद अमित सक्सेना ने बताया कि वीडियो की जांच की जा रही है। किसी ने कोई शिकायत नहीं दी है।


