ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR गाज़ियाबाद पुलिस चौकी के नजदीक महिला से चेन लूटी

पुलिस चौकी के नजदीक महिला से चेन लूटी

ट्रांस हिंडन। संवाददाता। बृज विहार में बाइक सवार बदमाशों ने सोमवार को एक वकील की पत्नी से चेन लूट ली। महिला अपने बच्चे की किताब-कॉपी लेने के लिए बृज विहार स्थित स्कूल गई थी। पीड़ित ने लिंक रोड थाने...

पुलिस चौकी के नजदीक महिला से चेन लूटी
हिन्दुस्तान टीम,गाज़ियाबादTue, 04 Jun 2019 08:51 PM
ऐप पर पढ़ें

ट्रांस हिंडन। संवाददाताबृज विहार में बाइक सवार बदमाशों ने सोमवार को एक वकील की पत्नी से चेन लूट ली। महिला अपने बच्चे की किताब-कॉपी लेने के लिए बृज विहार स्थित स्कूल गई थी। पीड़ित ने लिंक रोड थाने में शिकायत दी है। बदमाश सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गए हैं। पीड़ित का कहना है कि पुलिस ने घटना के 24 घंटे बीत जाने के बाद भी एफआईआर दर्ज नहीं की है। रामपुरी में ए-ब्लॉक निवासी अशोक भाटी दिल्ली स्थित कड़कड़डूमा कोर्ट में वकील हैं। उनकी पत्नी दीपिका भाटी सोमवार दोपहर 3:30 बजे बृजविहार स्थित एक स्कूल में बेटे के स्कूल उसकी किताब व कॉपी लेने गई थी। सूर्य नगर पुलिस चौकी से कुछ ही दूरी पर बाइक सवार बदमाशों ने उनकी चेन लूट ली। घबराई दीपिका ने लिंक रोड थाने में मंगलवार को शिकायत दी। अशोक भाटी का कहना है कि घटनास्थल के सामने सड़क पार ही सूर्यनगर पुलिस चौकी है। उनकी पत्नी घटना के बाद 100 नंबर पर पुलिस को फोन करने के बाद पुलिस चौकी तक गईं, लेकिन चौकी में कोई पुलिसकर्मी नहीं थी। 100 नंबर पर फोन करने के 20 मिनट बाद पुलिस मौके पर पहुंची। एसएचओ लिंक रोड लक्ष्मी सिंह का कहना है कि शिकायत मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर फुटेज के जरिए बदमाशों की तलाश की जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें