सीईएल बनाएगी वर्टिकल एक्सिस विंड टर्बाइन
सेंट्रल इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड ने नीकॉन क्लीन एनर्जी के साथ वर्टिकल एक्सिस विंड टर्बाइन प्रणालियों के लिए महत्वपूर्ण समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। देश को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से सीईएल ने नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में कदम रखा है।

ट्रांस हिंडन, वरिष्ठ संवाददाता। साहिबाबाद स्थित सेंट्रल इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (सीईएल) ने सौर ऊर्जा के साथ पवन ऊर्जा के क्षेत्र में भी कदम रख दिए हैं। बुधवार को सीईएल ने वर्टिकल एक्सिस विंड टर्बाइन प्रणालियों के निर्माण के लिए नीकॉन क्लीन एनर्जी के साथ एक अहम समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। सीईएल ने बीते माह 200 मेगावाट क्षमता के सोलर पैनल के उत्पादन की यूनिट का शुभारंभ किया था। नवीकरणीय उर्जा के क्षेत्र में देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सीईएल ने विंड टर्बाइन के निर्माण के लिए भी समझौता किया है। सीईएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक चेतन प्रकाश जैन ने बताया कि नीकॉन क्लीन एनर्जी के साथ मिलकर वर्टिकल एक्सिस विंड टर्बाइन का निर्माण किया जाएगा।
पारंपरिक बड़े पंखों वाले पवन चक्कियों की अपेक्षा ये आधुनिक टर्बाइन कम जगह में लगते हैं और हवा की दिशा बदले बिना भी चारों तरफ से आने वाली हवा से बिजली बनाने में सक्षम होते हैं। जनसंपर्क अधिकारी कृष्णवीर सिंह सिरोही, रजत गर्ग व पंकज खन्ना आदि मौजूद रहे।-----------आयुष गंगवार
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


