हवा से पानी बनाकर राहगीरों की प्यास बुझाएंगे

Mar 09, 2026 10:33 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
share

सेंट्रल इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (सीईएल) ने गर्मियों के मद्देनजर एक ऑटोमेटिक वाटर जेनरेटर लगाया है, जो प्रतिदिन एक हजार लीटर पानी बनाएगा। यह पानी 500 लोगों की प्यास बुझाने के लिए पर्याप्त होगा। इस प्लांट की लागत 25 लाख रुपये है और यह वायुमंडल से नमी लेकर पानी तैयार करेगा।

हवा से पानी बनाकर राहगीरों की प्यास बुझाएंगे

ट्रांस हिंडन, वरिष्ठ संवाददाता। सेंट्रल इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (सीईएल), साहिबाबाद ने गर्मियों को देखते हुए ऑटोमेटिक वाटर जेनरेटर लगाया है। यह रोजाना करीब एक हजार लीटर पानी बनाएगा, जिससे 500 लोगों की प्यास बुझ सकेगी। इससे राहगीर व आसपास के मजदूरों को लाभ मिलेगा। सीईएल ने सीएसआर के तहत करीब 25 लाख रुपये की लागत से यह प्लांट लगाया है। जनसंपर्क अधिकारी कृष्णवीर सिंह ने बताया कि यह प्लांट वायुमंडल में मौजूद नमी से पानी बनाएगा। इसकी क्षमता रोजाना एक हजार लीटर की है। पानी में मिनरल भी होंगे और इसके लिए भी व्यवस्था की गई है। यह नियमित रूप से चलता रहेगा।

एक हजार लीटर पानी स्टोर होने के बाद प्लांट खुद बंद हो जाएगा। आने वाले समय में भीषण गर्मी पड़ेगी। ऐसे में यह प्लांट राहगीर व आसपास की फैक्टरी के मजदूरों के लिए काफी उपयोगी साबित होगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।