भगवान परशुराम के प्रकटोत्सव पर यज्ञ कराया

Newswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
Follow us on Google News
share

गाजियाबाद, संवाददाता। श्री दूधेश्वर नाथ महादेव मठ मंदिर में रविवार को भगवान परशुराम के प्रकटोत्सव

भगवान परशुराम के प्रकटोत्सव पर यज्ञ कराया

गाजियाबाद, वंदना। श्री दूधेश्वर नाथ महादेव मठ मंदिर में रविवार को भगवान परशुराम के प्रकटोत्सव पर यज्ञ का आयोजन किया गया। विश्व ब्रह्मऋषि ब्राह्मण महासभा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में भगवान परशुराम के बारे में बताया गया। महासभा के अध्यक्ष बीके शर्मा हनुमान ने बताया कि हिंदू धर्म में छठे अवतार भगवान परशुराम सदियों से धर्म और न्याय के प्रतीक बने हुए हैं। उनका जन्म वैशाख शुक्ल तृतीया अर्थात अक्षय तृतीया को हुआ था। उनके पिता महर्षि जमदग्नि और मां रेणुका धर्मपरायण थे। उनका नाम परशुराम दो शब्द परशु (फरसा) और राम से बना है। कहा जाता है कि परशु उन्हें भगवान शिव ने प्रदान किया था।

वे शस्त्र और शास्त्र दोनों में निपुण थे। माना जाता है इसी तिथि से त्रेतायुग का प्रारंभ हुआ है। इस अवसर पर परमार्थ सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष वीके अग्रवाल, महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष महेश कुमार शर्मा, महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष सीमा भार्गव, राष्ट्रीय महासचिव मधु शर्मा, आरसी शर्मा, महासचिव रघुनंदन भारद्वाज, सुभाष शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बृजपाल शर्मा, ऋषिपाल शर्मा, प्रमोद कुमार शर्मा, अलोकचंद शर्मा, कपिल पंडित, विनीत कुमार शर्मा, मदनपाल शर्मा, शिव कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।