Ghaziabad News: हरियाली तीज की तैयारी के लिए दुकानों में महिलाओं की भीड़

हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
Follow us on Google News
share

Ghaziabad News: - हरी चूड़ियों की बिक्री बढ़ी, मेहंदी लगवाने के लिए एडवांस बुकिंग हुई - 15

Ghaziabad News: हरियाली तीज की तैयारी के लिए दुकानों में महिलाओं की भीड़

Ghaziabad News: गाजियाबाद, वंदना। शहर के बाजार हरियाली तीज के लिए सज गए हैं। दुकानों पर खरीदारी करने के लिए महिलाओं की भीड़ उमड़ रही हैं। बाजारों में हरी चूड़ियां, कपड़े, जूतियां, सोलह श्रंगार के साथ पूजा पाठ की सामग्री की जमकर खरीदारी हो रही है।

हरियाली तीज का पर्व

15 अगस्त को हरियाली तीज का त्योहार मनाया जाएगा। तीज पर महिलाएं पति की दीर्घायु के लिए व्रत रखेंगी। इसके लिए वह सजने संवरने और पूजा पाठ का सामान खरीद रही हैं। बाजार में हरी चूड़ियों और हरे परिधानों की सबसे ज्यादा मांग हो रही है। दुकानदारों ने बताया कि महिलाएं हरे रंग में ही कपड़ों की डिजाइन देख रही हैं। उन्होंने बताया कि ज्यादातर हरे रंग के परिधानों की बिक्री हो चुकी है। महिलाएं इंडो वेस्टर्न कपड़ों की बहुत मांग कर रही हैं। पहली बार व्रत रखने वाली महिलाओं में त्योहार के लिए अधिक उत्साह है। हरियाली तीज पर भगवान शिव और माता पार्वती की विधि विधान से पूजा की जाती है। इस दौरान तुराब नगर, घंटाघर, गांधीनगर समेत शहर के अन्य बाजारों में महिलाओं की भीड़ दिख रही हैं। गुरुवार को देर रात तक ग्राहकों से बाजार गुलजार रहे।

मेहंदी बुकिंग

हरियाली तीज पर महिलाओं में मेहंदी लगवाने का भी बहुत उत्साह है। इसके लिए महिलाओं ने एडवांस में मेहंदी की बुकिंग भी करा ली है। मेहंदी कलाकार नेहा ने बताया कि उनके पास 14 अगस्त की सबसे ज्यादा बुकिंग हैं। इसमें शादी के बाद पहली बार तीज का व्रत रखने वाली महिलाएं सबसे अधिक हैं। उन्होंने बताया कि कई लोगों ने 13 अगस्त को ही मेहंदी लगवा ली है। इसके साथ महिलाओं ने ब्यूटी पार्लर में भी एडवांस बुकिंग कराई है।

विशेष योग

हरियाली तीज पर कई योग बन रहे

पंडित शिवकुमार शर्मा ने बताया कि हरियाली तीज श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाती है। इस बार हरियाली तीज का पर्व शिवयोग, गोचर ग्रहों के अनुसार त्रिग्रही योग, बुधादित्य योग, गजकेसरी योग, और रवि योग में मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह भगवान शिव और माता पार्वती के दिव्य मिलन का उत्सव है। उन्होंने बताया कि माता पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में प्राप्त करने के लिए अनेक जन्मों तक कठोर तपस्या की। कहा जाता है कि श्रावण शुक्ल तृतीया के दिन भगवान शिव ने उनकी तपस्या से प्रसन्न होकर उन्हें पत्नी के रूप में स्वीकार किया। इसलिए यह तिथि अखंड सौभाग्य, दाम्पत्य सुख और मनोवांछित वर की प्राप्ति का प्रतीक मानी जाती है।

सामान्य प्रश्न

✦हरियाली तीज कब मनाई जाएगी?−
15 अगस्त को हरियाली तीज का त्योहार मनाया जाएगा।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएनसीआर Newsगाज़ियाबादGhaziabad News: हरियाली तीज की तैयारी के लिए दुकानों में महिलाओं की भीड़