Ghaziabad News: गीत और गजलों से महफिल सजी

हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
Follow us on Google News
share

Ghaziabad News: गाजियाबाद में दूधेश्वर नाथ मंदिर में डॉ. कुंअर बेचैन की 84वीं जयंती पर कवि सम्मेलन आयोजित हुआ। इस समारोह में कई काव्य रचनाएँ प्रस्तुत की गईं। सम्मेलन की अध्यक्षता पद्मश्री डॉ. अशोक चक्रधर ने की। विधायक संजीव शर्मा ने कहा कि डॉ. बेचैन के लेखन ने गाजियाबाद का नाम विश्व में रोशन किया।

Ghaziabad News: गीत और गजलों से महफिल सजी

Ghaziabad News: गाजियाबाद, वंदना। दूधेश्वर नाथ मंदिर में डॉ. कुंअर बेचैन की 84वीं जयंती पर कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें रचनाकारों ने कविता, गीत और गजलों से महफिल सजाई। इस दौरान डॉ. कुंअर बेचैन से जुड़े कई संस्करण सुनाए गए। डॉ. कुंअर बेचैन स्मृति न्यास ऑस्ट्रेलिया और साहित्यिक संस्था काव्य कोना की तरफ से सम्मेलन आयोजित हुआ। इसकी अध्यक्षता कवि पद्मश्री डॉ. अशोक चक्रधर ने की। उन्होंने डॉ. बेचैन से जुड़े कई संस्मरण सुनाए। उन्होंने कहा कि डॉ. कुंअर बेचैन ने एक से बढ़कर एक अच्छे गीत लिखे, वहीं बहुत सी शानदार गजलें भी लिखीं। मुख्य अतिथि शहर विधायक संजीव शर्मा ने कहा कि डॉ. बेचैन के कारण साहित्यिक क्षेत्र में गाजियाबाद का नाम पूरी दुनिया में मशहूर हुआ।

दूधेश्वर नाथ मंदिर के पीठाधीश्वर महंत नारायण गिरी ने कहा कि साहित्यिक गतिविधियां किसी भी शहर के लिए प्राण वायु का काम करती हैं। उन्होंने कहा कि डॉ. बेचैन के पुत्र प्रगीत कुंअर और पुत्रवधू डॉ. भावना कुंअर ऑस्ट्रेलिया में रहने के बावजूद भी पिता की स्मृतियों को बनाए रखने का महान कार्य कर रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन राज कौशिक ने किया। इस अवसर पर कर्नल संजय चतुर्वेदी, विजेंद्र सिंह परवाज, राजेश त्रिपाठी, डॉ. मधु चतुर्वेदी, डॉ. तूलिका सेठ, प्रतीक सक्सेना, डॉ. वीणा मित्तल, कोमल रस्तोगी, शैलजा सक्सेना, रचना वार्ष्णेय आदि ने काव्य पाठ किया। राम अवतार जिंदल ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsNcr NewsGhaziabad NewsGhaziabad News: गीत और गजलों से महफिल सजी