सीडीएस और एनडीए परीक्षा में गणित के सवाल रहे मुश्किल

Newswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
Follow us on Google News
share

गाजियाबाद में रविवार को 24 केंद्रों पर सीडीएस द्वितीय और एनडीए एवं एनए द्वितीय परीक्षाएं आयोजित की गईं। परीक्षा में गणित और सामान्य अध्ययन के प्रश्न कठिन रहे, जबकि अंग्रेजी का स्तर सामान्य रहा। कुल...

सीडीएस और एनडीए परीक्षा में गणित के सवाल रहे मुश्किल

गाजियाबाद। जिले में रविवार को 24 केंद्रों पर सीडीएस द्वितीय और एनडीए एवं एनए द्वितीय परीक्षाओं का आयोजन किया गया। परीक्षा में गणित और सामान्य अध्ययन के प्रश्न कठिन रहे। इससे अभ्यर्थियों को इन प्रश्नों को करने में अधिक समय लगा। वहीं, अंग्रेजी का स्तर सामान्य रहा। परीक्षा का आयोजन संघ लोक सेवा आयोग ने किया। एनडीए(राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, एनए(नौसेना अकादमी और सीडीएस(संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा) के लिए जिले में कुल 24 केंद्र बनाए गए। एनडीए परीक्षा में गणित और सामान्य योग्यता आधारित प्रश्न पूछे गए। वहीं, सीडीएस परीक्षा में गणित, अंग्रेजी एवं सामान्य ज्ञान आधारित प्रश्न पूछे गए। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों ने पेपर का स्तर सामान्य से कठिन बताया।

गणित और सामान्य ज्ञान के कई प्रश्नों को करने में अभ्यर्थी उलझ गए। एनडीए की पहली परीक्षा देने वाले सुशांत ने बताया कि पेपर में गणित के सवालों का स्तर कठिन था। कुछ सवाल तो ऐसे थे जिन्हें करने में काफी समय लग गया। बार-बार हल करने में समय भी अधिक लगा। शुभम ने भी गणित का सवालों का स्तर कठिन बताया। वहीं, सीडीएस परीक्षा देने वाले सुधांशु तिवारी ने बताया कि पेपर में गणित के प्रश्न घुमा-फिराकर पूछे गए थे। इसके अलावा सामान्य ज्ञान के कई प्रश्न बहुत आसान थे और कुछ प्रश्न मुश्किल थे। तीन साल से तैयारी कर रहा हूं फिर भी मैं उन्हें कर नहीं पाया। मजबूरी में ऐसे प्रश्नों को छोड़ना पड़ा। वहीं, अंग्रेजी के प्रश्न आसान रहे। तीन पालियों में 23,364 में से 6735 ने छोड़ी परीक्षा जिले में 24 केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन कड़ी सुरक्षा और निगरानी के बीच किया गया। सीडीएस की परीक्षा तीन पालियों में आठ केंद्रों पर हुई। वहीं, 16 केंद्रों पर एनडीए और एनए की परीक्षा दो पालियों में हुई। परीक्षा के लिए कुल 23,364 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 16,629 ने परीक्षा दी और 6735 ने परीक्षा छोड़ दी। तीनों पालियों में उपस्थिति 71.17 फीसदी रही। पहली पाली में कुल 10,814 में से 7,789 उपस्थित रहे और 3025 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में कुल 10,814 में से 7,756 उपस्थित और 3058 अनुपस्थित रहे। वहीं, तीसरी पाली में कुल 1736 में से 1084 ने परीक्षा दी और 652 गैरहाजिर रहे। कड़ी निगरानी के बीच मिला प्रवेश परीक्षा के दौरान हर केंद्र पर अधिकारी और सुरक्षा बल मौजूद रहे। परीक्षा से पहले अभ्यर्थियों की सख्त चेकिंग की गई। अभ्यर्थियों से सभी सामान केंद्रों के बाहर ही रखवा लिया। कोई भी बैग, बोटल, ज्योमैट्री बॉक्स आदि ले जाने नहीं दिया गया। परीक्षा की निगरानी सीसीटीवी कैमरों से की गई। वहीं, परीक्षा छूटने के बाद केंद्रों के बाहर अभ्यर्थियों की काफी भीड़ रही। जल्दबाजी में बाहर निकलने की होड़ में जाम जैसी स्थिति देखने को मिली। तीन पालियों में पंजीकृत अभ्यर्थियों की उपस्थिति का आंकड़ाः पाली पंजीकृत उपस्थित अनुपस्थित उपस्थिति प्रतिशत पहली पाली 10814 7789 3025 72.03 दूसरी पाली 10814 7756 3058 71.72 तीसरी पाली 1736 1084 652 62.44 कुल पंजीकृत 23364 16629 6735 71.17

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।