मैथिली भाषा को मान्यता मिलने पर मैथिल समाज में खुशी
गाजियाबाद। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 से मैथिली भाषा को मातृभाषा

गाजियाबाद, वंदना। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 से मैथिली भाषा को मातृभाषा के विषय के रूप में मान्यता प्रदान कर दी है। कक्षा एक से लेकर दसवीं तक विद्यार्थी मैथिली भाषा को मातृभाषा या वैकल्पिक विषय के रूप में चुन सकते हैं। इस अवसर पर विश्व नव मैथिल संघ और मिथिलांचल के लोगों ने खुशी जाहिर की। संघ के अध्यक्ष राजीव झा ने कहा कि इससे मिथिला की नई पीढ़ी अपनी भाषा, साहित्य एवं सांस्कृतिक विरासत से और अधिक गहराई से जुड़ सकेगी। मार्गदर्शक अनिल झा ने कहा कि मातृभाषा में शिक्षा बच्चों की सीखने की क्षमता को अधिक सुदृढ़ बनाती है।
कप्तान गोपाल सिंह ने कहा कि इससे मैथिली भाषा को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान एवं सशक्त मंच प्राप्त होगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


