सीबीएसई में मोदीनगर के छात्रों ने लहराया परचम
मोदीनगर, संवाददाता। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने बुधवार दोपहर इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम घोषित

मोदीनगर, चंद्रशेखर त्यागी। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने बुधवार दोपहर इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए। परीक्षा परिणाम में मोदीनगर के विद्यार्थियों ने सफलता के झंड़े गाड़े। परीक्षा परिणाम में इस बार भी बेटियों ने बाजी मारी।
छाया पब्लिक स्कूल का परिणाम
दिल्ली-मेरठ मार्ग पर गोविंदपुरी स्थित छाया पब्लिक स्कूल इंटरनेशनल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। स्कूल प्रधानाचार्य डॉ. अरुण त्यागी ने बताया कि रितिका चौधरी ने 96 फीसदी अंकों के साथ स्कूल टॉप किया, वहीं आरोही चौधरी 95 फीसदी अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रही। प्रधानाचार्य और प्रबंधक अखिलेश द्विवेदी ने विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर उन्हें शुभकामनाएं दी।
ट्रिनिटी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल का प्रदर्शन
उधर गांव अबुपुर स्थित ट्रिनिटी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल की प्रबंधक रितु गोयल ने बताया कि परीक्षा परिणाम में छात्रों ने सफलता पाई। छात्र अक्ष ने 83 फीसदी के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया तो वहीं फिजा 82 फीसदी के साथ दूसरा और खुशबू ने 81 फीसदी के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। स्कूल के चेयरमैन डॉ.संदीप रुहेला ने छात्रों को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
शिक्षा इंटरनेशनल स्कूल का परिणाम
वहीं, निवाड़ी स्थित शिक्षा इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन नीरज त्यागी ने बताया कि अंशिका त्यागी व शिवांगी 94.8 फीसदी अंकों के साथ संयुक्त रूप से प्रथम स्थान पर रही। रोहित 94.8 फीसदी अंकों के साथ दूसरे स्थान पर धारा त्यागी 92.2 फीसदी अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रही। इसके अलावा दयावती मोदी पब्लिक स्कूल के छात्र दक्ष गर्ग ने 96 फीसदी अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा गिन्नी गुप्ता और श्रेष्ठ 95.6 फीसदी अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। मेधावी ने 94.2 फीसदी अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रही।
समरफील्ड पब्लिक स्कूल का प्रदर्शन
गोविंदपुरी स्थित समरफील्ड पब्लिक स्कूल की छात्रा निहारिका गर्ग और अर्जुन अग्रवाल 94.2 फीसदी अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा अदिति ने 93.4 फीसदी अंक हासिल कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। दिल्ली-मेरठ मार्ग पर कादराबाद स्थित बालबारी पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य डॉ.नीरू जोशी ने बताया कि स्कूल का परीक्षा परिणाम भी शत-प्रतिशत रहा।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


