बोर्ड परीक्षा हिंदी में व्याकरण ने उलझाया, संस्कृत और उर्दू रही सामान्य

Mar 02, 2026 04:53 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
share Share
Follow Us on

- सोमवार को सीबीएसई 10वीं की हिंदी विषय की परीक्षा आयोजित - वहीं, 12वीं की

बोर्ड परीक्षा  हिंदी में व्याकरण ने उलझाया, संस्कृत और उर्दू रही सामान्य

गाजियाबाद, कार्यालय संवाददाता। जिले में सोमवार को आयोजित सीबीएसई बोर्ड की 10वीं की हिंदी विषय की परीक्षा आयोजित हुई। परीक्षा देने वाले छात्रों के मुताबिक हिंदी के पेपर में सबसे अधिक मुश्किल व्याकरण रहा। वहीं, अपठित गद्यांश को पढ़कर करने में अधिक समय लगा। शेष प्रश्न सामान्य रहे। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की सोमवार को 10वीं की के छात्र-छात्राओं की हिंदी विषय की परीक्षा हुई। इसमें हिंदी के व्याकरण भाग को छात्रों ने कठिन स्तर का बताया। केडीबी स्कूल में परीक्षा देकर आए शाहिद राणा ने बताया कि पेपर में व्याकरण के भाग में पांच प्रश्न थे, इनमें से दो प्रश्न थोड़े मुश्किल थे।

वहीं, छात्रा नीतू चौधरी ने बताया कि अपठित गद्यांश के प्रश्नों में सबसे अधिक समय लगा। वहीं, आर्यन श्रीवास्तव, विशाल रावत, सोनम और प्रियंका सिंह के मुताबिक व्याकरण और गद्यांश के प्रश्नों में ही टाइम लगा। शेष प्रश्न सामान्य थे। इसके अलावा 12वीं की उर्दू तथा संस्कृत विषय की परीक्षाएं हुईं। छात्रों से मिली प्रतिक्रिया के मुताबिक दोनों ही परीक्षाएं सामान्य स्तर की रहीं। वैकल्पिक विषय होने के चलते इनमें परीक्षार्थियों की संख्या भी कम रही। -- जिले में 50 केंद्रों पर चल रहीं परीक्षाएंः केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड(सीबीएसई)की 10वीं तथा 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 17 फरवरी से चल रही हैं। परीक्षा के लिए जिले में 50 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षाएं केवल एक शिफ्ट सुबह 10.30 बजे से लेकर दोपहर 1.30 बजे के बीच हो रही हैं। -- अब सात मार्च को परीक्षा होगी : यूपी बोर्ड के छात्रों के लिए यह पूरा हफ्ता राहत भरा रहेगा। यूपी बोर्ड की अब सात मार्च तक कोई परीक्षा नहीं है। शनिवार को हाईस्कूल की वाणिज्य और इंटर की मानव विज्ञान, फल एवं खाद्य प्रसंस्करण और पाक शास्त्री आदि की परीक्षा होगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।