Ghaziabad News: बैंक से सीसी लिमिट फर्जीवाड़ा में कारोबारी को 18 माह की सजा

हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
Follow us on Google News
share

Ghaziabad News: गाजियाबाद की विशेष अदालत ने दिनेश कुमार शर्मा को 40 लाख रुपये के फर्जी दस्तावेजों पर बैंक से कैश क्रेडिट लेने के मामले में दोषी करार दिया। उन्हें 18 महीने की सजा और 50 हजार रुपये का जुर्माना भुगतने का आदेश दिया गया। शर्मा ने अपने अपराध को स्वीकार कर लिया और बैंक को 13.80 लाख रुपये लौटाए।

Ghaziabad News: बैंक से सीसी लिमिट फर्जीवाड़ा में कारोबारी को 18 माह की सजा

Ghaziabad News: गाजियाबाद, संजीव वर्मा। फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बैंक से 40 लाख रुपये की कैश क्रेडिट (सीसी) लिमिट लेने और रकम के दुरुपयोग के मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने एमएस विधि बिल्डर के पार्टनर दिनेश कुमार शर्मा को दोषी करार दिया है। अदालत ने उन्हें पहले से जेल में बिताई गई 18 महीने की अवधि के बराबर सजा सुनाई। साथ ही 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। सीबीआई के मुताबिक, वर्ष 2016 में सिंडिकेट बैंक की वैशाली शाखा से निर्माण कार्य के लिए 40 लाख रुपये की सीसी लिमिट स्वीकृत हुई थी। आरोप था कि फर्जी आयकर रिटर्न, बैलेंस शीट और अन्य दस्तावेजों के आधार पर बैंक से यह सुविधा ली गई।

स्वीकृत रकम में से 22 लाख रुपये आरटीजीएस के जरिए दूसरी फर्म के खाते में भेजे गए, जबकि 15.50 लाख रुपये नकद निकाले गए। मामले की सुनवाई के दौरान दिनेश शर्मा ने अदालत के समक्ष अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उन्होंने बैंक को 13.80 लाख रुपये वापस भी जमा किए थे। अदालत ने अपराध स्वीकार करने, पहले से जेल में बिताई गई अवधि और उनकी गंभीर स्वास्थ्य स्थिति को सजा तय करते समय ध्यान में रखा। अदालत ने सभी संबंधित सजाएं साथ-साथ चलाने का आदेश दिया। साथ ही जुर्माने की पूरी रकम जमा करने पर दोषी को रिहा करने का आदेश दिया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएनसीआर Newsगाज़ियाबादGhaziabad News: बैंक से सीसी लिमिट फर्जीवाड़ा में कारोबारी को 18 माह की सजा