Ghaziabad News: कार का शीशा तोड़कर मोबाइल चुराया
हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
Ghaziabad News: गाजियाबाद के कृष्णा गार्डन निवासी प्रमोद कुमार शर्मा ने पुलिस को बताया कि वह दूधेश्वरनाथ मंदिर में पूजा करने गए थे। पूजा के बाद लौटने पर उनकी कार का शीशा टूटा मिला और अंदर रखा मोबाइल फोन चोरी हो गया था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।

Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। गोविंदपुरम स्थित कृष्णा गार्डन निवासी प्रमोद कुमार शर्मा ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि शुक्रवार सुबह करीब साढ़े सात बजे वह दूधेश्वरनाथ मंदिर में पूजा करने पहुंचे थे। उन्होंने अपनी कार जस्सीपुरा तिराहे के पास खड़ी की थी। पूजा कर लौटने पर देखा कि कार का शीशा टूटा था और अंदर रखा मोबाइल फोन गायब मिला। एसीपी कोतवाली उपासना पांडेय का कहना है कि शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।


