युवक पर कार हड़पने का आरोप
Apr 01, 2026 04:42 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
गाजियाबाद के नंदग्राम थानाक्षेत्र में सृष्टि त्यागी नामक युवती की कार को चुराने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। कार पर कई चालान भी हुए हैं, जिससे उसे आर्थिक और मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ा है। एसीपी ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

गाजियाबाद। नंदग्राम थानाक्षेत्र में एक युवती की कार हड़पकर वापस न करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। राजनगर एक्सटेंशन वीवीआईपी एड्रेसेज सोसाइटी में रहने वाली सृष्टि त्यागी ने बताया कि इस दौरान वाहन पर कई चालान भी हुए हैं, जिनकी जानकारी उन्हें बाद में मिली। इससे उन्हें आर्थिक नुकसान के साथ-साथ मानसिक उत्पीड़न भी झेलना पड़ रहा है। एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


