Ghaziabad News: जनसेवा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : सुनील शर्मा

हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
Follow us on Google News
share

Ghaziabad News: गाजियाबाद में कैबिनेट मंत्री सुनील कुमार शर्मा ने अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा की। जलकल विभाग की अमृत दो योजना में सीवर लाइन कार्य में देरी पर नाराजगी जताई। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता पर किया जाए और कार्यों को समय पर पूरा किया जाए।

Ghaziabad News: जनसेवा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : सुनील शर्मा

Ghaziabad News: गाजियाबाद, मोहित शर्मा। विकास भवन स्थित दुर्गावती सभागार में सोमवार को प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री व साहिबाबाद विधायक सुनील कुमार शर्मा ने जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ विकास कार्यों व उनकी प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक में जलकल विभाग की अमृत दो योजना के अंतर्गत सीवर लाइन के कार्य में लेटलतीफी को लेकर मंत्री ने नाराजगी जाहिर की। इसके लिए विभाग के अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा ने कहा कि जनसेवा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग सहित सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि जनपद की सड़कों पर कहीं भी गड्ढे नहीं रहने चाहिए व सड़क मरम्मत एवं अनुरक्षण कार्य समय से पूरे कराए जाए।

बैठक के दौरान कैबिनेट मंत्री ने मोहन नगर चौराहे पर यातायात व्यवस्था को लेकर कहा कि क्षेत्र में बढ़ते यातायात दबाव के कारण आमजन को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, जिसके समाधान के लिए संबंधित विभाग आपस में समन्वय करते हुए कार्ययोजना तैयार करें। मंत्री ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि लोगों से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी विभागों को निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्यों को पूरा करने व जनता की समस्याओं के समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। बैठक में जलकल विभाग की अमृत दो योजना के अंतर्गत सीवर लाइन के कार्य में लेटलतीफी को लेकर मंत्री ने नाराजगी जाहिर की। विभाग के अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक में नगर निगम, जीडीए, पर्यटन, लोक निर्माण, विद्युत, जल निगम, यूपीसीडा, स्वास्थ्य, न​गर निकाय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।