संयुक्त अस्पताल में रात्रि के समय सिजेरियन डिलीवरी बंद

Jan 16, 2026 07:54 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
share

- बेहोशी के डॉक्टर नहीं होने से गर्भवतियों को महिला अस्पताल के लिए किया जा

संयुक्त अस्पताल में रात्रि के समय सिजेरियन डिलीवरी बंद

गाजियाबाद, संवाददाता। संयुक्त जिला अस्पताल में रात्रि के समय सिजेरियन डिलीवरी की सुविधा फिलहाल बंद हो गई है। बेहोशी के डॉक्टर (एनेस्थेटिस्ट) की कमी के चलते गंभीर प्रसव के मामलों में गर्भवतियों को महिला अस्पताल के लिए रेफर करना शुरू कर दिया गया है। इससे मरीजों और उनके परिजनों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। संजयनगर स्थित संयुक्त जिला अस्पताल में एनेस्थेटिस्ट के रूप में वर्तमान में केवल एक ही डॉ लाखन सिंह तैनात हैं। दिन में ईएनटी, हड्डी, सामान्य ऑपरेशन और सिजेरियन प्रसव की वजह से रात्रि में एक ही डॉक्टर के उपलब्ध रहना संभव नहीं हैं।

ऐसे में रात्रिकालीन आपात स्थिति में एनेस्थेटिस्ट उपलब्ध नहीं है। इसकी वजह से रात में सिजेरियन प्रसव की स्थिति में डॉक्टर गर्भवतियों को महिला अस्पताल रेफर कर रही है। गौर करने वाली बात यह है कि रात्रि में मुरादनगर व मोदीनगर सीएचसी और भोजपुर ब्लॉक पीएचसी से अस्पताल के लिए गर्भवतियों को प्रसव के लिए भेजा जाता है। मरीजों के परिजनों की मांग है कि अस्पताल में जल्द से जल्द अतिरिक्त एनेस्थेटिस्ट की तैनाती की जाए। अस्पताल के सीएमएस डा. संजय गुप्ता ने बताया कि रात्रि में ऑपरेशन सुचारू रखने के लिए सीएमओ से एनेस्थेटिस्ट की मांग की गई है। उम्मीद है कि जल्द ही नई तैनाती हो जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।