Hindi NewsNcr NewsGhaziabad NewsBusinessman Files Case for Unpaid Debt of 10 77 Lakhs Against Firm Owners in Ghaziabad
सामान लेकर सवा 19 लाख नहीं दिए, केस दर्ज

सामान लेकर सवा 19 लाख नहीं दिए, केस दर्ज

संक्षेप:

कविनगर क्षेत्र के कारोबारी पर आरोप लगाया धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच में जुटी

Jan 02, 2026 06:36 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
share Share
Follow Us on

गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। पेंट कारोबारी ने दो फर्मों के मालिक पर लाखों का बकाया भुगतान न करने का आरोप लगाते हुए कविनगर थाने में केस दर्ज कराया है। पीड़ित के मुताबिक आरोपियों ने सामान के 10.77 लाख रुपये नहीं दिए और इस रकम पर 8.56 लाख रुपये का ब्याज भी नहीं दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। न्यू गांधीनगर में रहने वाले नवजोत सिंह का कहना है कि वह मैसर्स अमेरिकन पेंट्स के पार्टनर हैं। उनकी फर्म ने वर्ष 2020-21 के दौरान मैसर्स एडमिक इंडिया और सेंचुरी केमिटेक इंडिया को नियमित रूप से सामान की आपूर्ति की थी। दोनों ही फर्मों का संचालन कविनगर निवासी दीपक जिंदल द्वारा किया जाता है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

नवजोत सिंह का कहना है कि दीपक जिंदल की एक फर्म पर 7.78 लाख रुपये और दूसरी फर्म पर 2.99 लाख रुपये मूल राशि बकाया है। करार के अनुसार इस राशि पर ब्याज भी देय है, जो करीब 8.56 लाख रुपये हो चुका है। नवजोत सिंह का आरोप है कि उन्होंने कई बार फोन पर और व्यक्तिगत रूप से भुगतान के लिए आग्रह किया, लेकिन उन्हें हर बार टाल दिया गया। आरोप है कि दीपक जिंदल लगातार भुगतान से इनकार करता रहा, जिससे उनकी फर्म को गंभीर आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। शिकायतकर्ता का कहना है कि उन्होंने आपसी बातचीत के जरिए विवाद सुलझाने की कोशिश की, लेकिन कोई सकारात्मक परिणाम नहीं निकला। आखिरकार मजबूर होकर उन्हें पुलिस से गुहार लगानी पड़ी। एसीपी कविनगर सूर्यबली मौर्य का कहना है कि शिकायत पर एक जनवरी को केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।