टेंडर दिलवाने के नाम पर 47.75 लाख रुपये की ठगी
इंदिरापुरम में एक कारोबारी से सरकारी टेंडर दिलवाने के नाम पर 47.75 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि उसे दो लोगों ने ऊंची राजनीतिक पहुंच का झांसा देकर पैसे दिए। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

ट्रांस हिंडन, अक्षय अग्रवाल। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के नीति खंड एक एक कारोबारी को सरकारी टेंडर दिलवाने के नाम पर 47.75 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। नीति खंड-एक निवासी हरप्रकाश सक्सेना ने पुलिस को बताया कि उनका चंद्रनगर में कार्यालय है। उन्होंने बताया कि परिचित विजय कुमार ने उनकी मुलाकात अंकित उर्फ रमेश कसाना व उमा रमन साहनी से दिल्ली सफदरजंग अस्पताल में मुलाकात कराई थी। उन दोनों ने दावा किया कि उनकी ऊंची राजनीतिक पहुंच है। इसका भरोसा दिलवाने के लिए उन्हें कुछ बड़े राजनेताओं के फोटो भी भेजे गए। दोनों ने उन्हें स्कूलों में बैग, अमूल डेयरी और एमसीडी में मानव संसाधन उपलब्ध कराने का टेंडर दिलाने का झांसा दिया।
उनकी बातों में आकर उन्होंने अलग अलग बार में दोनों को 47.75 लाख से ज्यादा की रकम भेज दी। उन्होंने बताया कि अंकित उर्फ रमेश ने उन्हें मिलने के लिए गुजरात बुलाया। जहां पर वह लोग बहानेबाजी करते रहे। पीड़ित का कहना है कि इसके बाद उन्हें अलग-अलग शहरों में बुलाया गया, लेकिन उन्हें कोई टेंडर नहीं मिला। डीसीपी के आदेश पर लिंक रोड थाने में अंकित उर्फ रमेश, उमा रमन साहनी, विजय कुमार और रंजीत सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


