लेनदेन के विवाद में दबंगों ने व्यापारी और बेटे को पीटा
गाजियाबाद में नंदग्राम थानाक्षेत्र में रुपये के लेनदेन को लेकर कारोबारी कांति प्रसाद त्यागी और उनके बेटे अभिषेक पर दबंगों ने हमला किया। आरोप है कि हिसाब करने के बहाने आए लोगों ने गाली-गलौज के बाद लाठी-डंडों से मारपीट की, जिसमें अभिषेक को गंभीर चोटें आईं।

गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। नंदग्राम थानाक्षेत्र में रुपये के लेनदेन को लेकर कारोबारी और उनके बेटे के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि हिसाब करने के बहाने पहुंचे दबंगों ने दोनों पर हमला कर दिया। पीड़ित ने हमलावरों पर मोबाइल और नगदी छीनने का आरोप भी लगाया है। नंदग्राम निवासी कांति प्रसाद त्यागी ने पुलिस को बताया कि वह खल-चूरी का कारोबार करते हैं। उनका कहना है कि दुकान के करीब 80 हजार रुपये लंबे समय से बकाया चल रहे थे। कई बार रकम मांगने के बावजूद भुगतान नहीं किया गया। आरोप है कि इसी बात को लेकर आरोपी रंजिश मानने लगे थे।
पीड़ित के मुताबिक, सोमवार शाम करीब साढ़े छह बजे मुकुल अपने बेटे अभिषेक और आठ-दस अन्य लोगों के साथ उनकी दुकान पर पहुंचा। आरोपियों ने पहले हिसाब करने की बात कही, लेकिन कुछ देर बाद गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने व्यापारी और उनके बेटे के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान लाठी-डंडों और धारदार वस्तु से हमला किया गया। मारपीट में उनके बेटे के सिर में गंभीर चोट आई।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


