मोबाइल टावर से उपकरण चुरा रहा आरोपी दबोचा

Mar 08, 2026 06:50 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
share

गाजियाबाद के सिहानी गेट क्षेत्र में मोबाइल टावर से मशीनरी चोरी के प्रयास के दौरान दो आरोपी छत से कूद गए। एक आरोपी घायल होकर पकड़ा गया, जबकि दूसरा फरार हो गया। मकान मालिक और पड़ोसियों की सतर्कता से आरोपी को पुलिस के हवाले किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपी की तलाश जारी है।

मोबाइल टावर से उपकरण चुरा रहा आरोपी दबोचा

-सिहानी गेट क्षेत्र में हुई घटना, आहट होने पर भवन स्वामी और पड़ोसी जागे तो छत से कूद गए दो आरोपी -एक आरोपी फरार हुआ, जबकि चोटिल हुए दूसरे आरोपी को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दियागाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। सिहानी गेट थानाक्षेत्र के मुकुंदनगर इलाके में शनिवार तड़के मोबाइल टावर से मशीनरी चोरी करने का मामला सामने आया। मकान मालिक की सतर्कता और पड़ोसियों की मदद से एक आरोपी को चोरी के सामान के साथ मौके पर ही पकड़ लिया गया। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।मुकुंदनगर

में रहने वाले मनोज कौशिक ने सिहानी गेट थाने में दी शिकायत में बताया कि सात मार्च की रात करीब दो से ढाई बजे के बीच वह अपने घर में सो रहे थे। इसी दौरान छत पर किसी के कूदने और भारी सामान गिरने की आवाज सुनकर उनकी नींद खुल गई। आवाज सुनकर वह तुरंत छत पर पहुंचे तो देखा कि दो युवक उनके मकान पर लगे एयरटेल कंपनी के मोबाइल टावर से उपकरण चोरी करके ले जा रहे थे। शोर मचाने पर आसपास के लोग भी अपनी-अपनी छतों पर आ गए। लोगों को आते देख दोनों आरोपी छत से नीचे कूदकर भागने लगे। इस दौरान एक आरोपी मौके से फरार हो गया, जबकि दूसरा आरोपी छत से कूदने के दौरान घायल हो गया। मनोज कौशिक का कहना है कि पड़ोसी हर्ष और ललित की मदद से उन्होंने घायल आरोपी को चोरी के सामान सहित पकड़ लिया। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद का कहना है कि पूछताछ में पकड़े गए आरोपी की पहचान मोदीनगर थानाक्षेत्र के फुफराना रोड, नाला पार पंचवटी फैक्टरी धर्मपुरी निवासी हर्ष के रूप में हुई है। मनोज कौशिक की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।